Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026

    पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!

    May 5, 2026

    विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Junior World Boxing: झारखंड की अमीषा केरकेट्टा ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
    Breaking News

    Junior World Boxing: झारखंड की अमीषा केरकेट्टा ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    AdminBy AdminNovember 27, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Junior World Boxing: अर्मेनिया के येरेवन में चल  रही जूनियर वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023 में झारखंड की अमीषा केरकेट्टा क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाने में सफल रही हैं। झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसाइटी (JSSPS) की अमीषा ने मैक्सिकी को बॉक्सर आरआर देवानी को हराकर क्वार्टर फाइनल मे जगह बनायी है। बता दे कि जूनियर वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023 में भारत का 26 सदस्यीय दल भाग ले रहा  है।  इस प्रतिष्ठित वैश्विक प्रतियोगिता में 26 भार वर्गों में 58 देशों की 448 युवा प्रतिभाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। 23 नवम्बर को आधिकारिक उद्घाटन समारोह के बाद प्रतियोगिता -4 दिसंबर तक चलेगी।

    भारतीय जूनियर टीम इस प्रकार है

    एशियन यूथ और जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक जीतने वाले ब्रिजेश (46 किग्रा), दिवाश (50 किग्रा), योगेश (57 किग्रा), राहुल कुंडू (70 किग्रा) और हार्दिक (80 किग्रा) विश्व चैंपियनशिप में अपने-अपने वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सिकंदर (48 किग्रा), साहिल (52 किग्रा), जतिन (54 किग्रा), सारथी (60 किग्रा), कबीराज सिंह (63 किग्रा), प्रशांत (66 किग्रा), साहिल (75 किग्रा) और हेमंत (80+ किग्रा) भी भारत के लिए अपना दमखम लगा रहे हैं।

    वहीं, जूनियर लड़कियों के वर्ग में, एशियाई युवा और जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता- परी (50 किग्रा), निशा (52 किग्रा), निधि (66 किग्रा), आकांशा (70 किग्रा), मेघा (80 किग्रा) भारतीय चुनौती का नेतृत्व कर रही हैं। नेहा (46 किग्रा), पायल (48 किग्रा), अमीषा (54 किग्रा), विनी (57 किग्रा), जॉयश्री देवी (60 किग्रा), सृष्टि (63 किग्रा), कृतिका (75 किग्रा), प्राची (80+ किग्रा) अन्य मुक्केबाज हैं।

    इस प्रतियोगिता में जो मुक्केबाज भाग ले रहे हैं, उनका जन्म 2007 और 2008 के बीच हुआ है। प्रतियोगिता में अफगानिस्तान, चीनी ताइपे, भारत, ईरान, जॉर्डन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, लेबनान, मंगोलिया, नेपाल, पाकिस्तान, कतर, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान ने एशियाई महाद्वीप ने अपने मुक्केबाज भेजे हैं।

    Junior World Boxing
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026

    पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!

    May 5, 2026

    विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    • विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक
    • राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
    • Koylanchal Samvad e-paper | 5th May | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 5th May | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.