Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»PM Modi Jharkhand: पीएम मोदी के रांची रोड शो को लेकर बदला शहर का रूट, देखिए रांची पुलिस की क्या है guideline
    Breaking News

    PM Modi Jharkhand: पीएम मोदी के रांची रोड शो को लेकर बदला शहर का रूट, देखिए रांची पुलिस की क्या है guideline

    AdminBy AdminNovember 14, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    PM Modi Jharkhand
    PM Modi Jharkhand
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    PM Modi Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से झारखंड का दो दिवसीय दौरा करेंगे. वह मंगलवार को रांची आएंगे और 15 नवंबर को खूंटी जाएंगे. वे बुधवार को उलिहातु में आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की जयंती पर उनकी जन्मस्थली से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ को हरी झंडी दिखाएंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दो दिवसीय दौरे को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किये गये हैं. ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव ने सोमवार को बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर मंगलवार रात 8 बजे से रात 10:30 बजे तक कुछ मार्ग पर पाबंदी लगायी गयी है. प्रधानमंत्री बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, हिनू चौक, बिरसा चौक, सेटेलाइट चौक, अरगोड़ा चौक, बिरसा चौक, सेटेलाइट चौक, अरगोड़ा चौक, न्यू मार्केट चौक होते हुए राजभवन जायेंगे. इस दौरान इन सड़कों पर दूसरे वाहनों के चलने पर पाबंदी रहेगी.

    15 नवम्बर को कारकेड के दौरान राजभवन से रणधीर वर्मा चौक, एसएसपी आवास चौक, कचहरी चौक से जेल मोड़ तक पुनः जेल मोड़ से एसएसपी आवास चौक, हॉटलिप्स चौक, न्यू मार्केट चौक, हरमू चौक, अरगोड़ा चौक, बिरसा चौक, हिनू चौक होकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट तक सामान्य यातायात को कारकेड की सुरक्षा के मद्देनजर समय सुबह आठ बजे 10:30 बजे पूर्वाह्न तक बंद करते हुए आवश्यकतानुसार कारकेड बढ़ने पर खोल दिये जाऐंगे.

    जेल संग्रहालय में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर लालपुर चौक से जेल चौक, कचहरी चौक एवं जाकिर हुसैन पार्क से कचहरी चौक, जेल चौक की ओर आने वाले वाहन शहीद चौक, फिरायालाल चौक होकर गंतव्य तक जा सकेंगे. कारकेड के आगे बढ़ने के बाद पिछले रास्तों और अन्य चौक को आवश्यकता आधारित यातायात को खोला जायेगा. प्रधानमंत्री के कारकेड चलने के दौरान कांके रोड से हरमू रोड होकर बिरसा चौक जाने वाले वाहन कांके रिंग रोड होकर नया सराय के रास्ते गंतव्य तक जाने जा सकेंगे.

    इन 10 जगहों पर होगा पीएम का स्वागत
    – हिनू चौक
    – बिरसा चौक
    – अरगोड़ा चौक
    – प्रदेश भाजपा मुख्यालय
    – हरमू चौक
    – सहजानंद चौक
    – किशोरगंज चौक
    – रातू रोड चौराहा
    – एलपीएन शाहदेव चौक
    – रणधीर वर्मा तिराहा

    इसे भी पढें: 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों का सीएम हेमंत ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

    PM Modi Jharkhand

    PM Modi Jharkhand
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना
    • ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल
    • RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश
    • रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश
    • 31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.