Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का अनावरण और मैस्कॉट लॉन्च
    झारखण्ड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का अनावरण और मैस्कॉट लॉन्च

    AdminBy AdminOctober 13, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड महिला एशिआई हॉकी चैम्पियनशिप का उद्घाटन प्रोजेक्ट भवन में हुआ। झारखंड में पहली बार हो रही अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का भी अनावरण किया गया। प्रोजेक्ट भवन द्वितीय तल्ला, धुर्वा रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विश्व हॉकी महासंघ के अध्यक्ष दातो तयैब इकराम, झारखंड के खेल मंत्री हफीजुल अंसारी द्वारा किया गया। खेल का आयोजन 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक चलेगा। यह देश में पहली बार हो रहा है।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, राज्य इस आयोजन में जितना सहयोग करना होगा करेगी। इकराम साहब ने जिस तरह इस कार्यक्रम को सहयोग किया है उससे हमारे मनोबल को ताकत मिलती है। मेरे ध्यान में नहीं था कि आज भी खेल से जुड़ा कार्यक्रम होगा। हमारे राज्य की पहचान खनिज संपदा से रही है। हमारे यहां लोहा,कोयला आम है। घर के खलिहान में कुदाल चलायेंगे तो कोयला निकलेगा। यूरेनियम है, देश को हम इससे अलग ताकत देते हैं।

    हेमंत सोरेन ने कहा, जब हमारी सरकार बनी तो कोरोना संक्रमण जैसे गंभीर बीमारी आई। सभी लोग डेढ़ साल तक घर में बंद होने के लिए मजबूत रहे। हमने अपनी सोच में ताले नहीं लगाए। इस राज्य को किस दिशा में ले जाना है उसकी तस्वीर खिंची। खनिज से हमें परिणाम बहुत उत्साहवर्धक नहीं दिखे तो हमने खेल और पर्यटन पर जोर दिया, काम करना प्रारंभ किया। राज्य में जब हमने खिलाड़ियों को तराशने का प्रयास किया तो उसकी चमक हमें देखने को मिली। अगर हम क्रिकेट को देखें तो महेंद्र सिंह धोनी भी हमारे राज्य से आते हैं।

    राज्य की अलग पहचान बनाने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, जिन देशों के पास खनिज संपदा नही है वह देश खेल के नाम से अपनी अलग पहचान बनाता है। इस तरह कई देश अपना नाम रोशन करते हैं। हमने खेल के महत्व को समझा है और यह एक बेहतर विकल्प के तौर पर है। आने वाले समय में देश में कोई भी टीम तैयार हो वह टीम निश्चित रूप से झारखंड के बगैर ना हो। आपने हमें हौसला दिया। हम लोग बहुत गंभीरता से काम कर रहे हैं। इस खेल के प्रति हुई आज की शुरुआत को राज्य लंबे समय तक लेकर चलेगा। देश में जितने खेल हैं सभी की चैम्पियनशिप राज्य में हो इसका प्रयास करेंगे।

    कार्यक्रम में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की, एशिया हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह तथा हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरण एवं कई गणमान्य अतिथि,खिलाड़ी उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट
    • टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    • लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद
    • गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल
    • सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.