Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोडरमा के जंगलों में खिला ‘कोरिया फूल’: स्वाद, सेहत और कमाई का शानदार खजाना

    April 30, 2026

    रिजल्ट जारी: ICSE 10वीं और ISC 12वीं के छात्र यहां देखें अपना परिणाम

    April 30, 2026

    Jharkhand Accident: गिरिडीह में भीषण टक्कर, शादी से लौट रहे 2 लोगों की मौत, 5 घायल

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»JAMSHEDPUR NEWS: चाकुलिया नगर पंचायत में डेंगू हुआ बेकाबू, चावल मिल और साबुन फैक्ट्रियां में मिले डेंगू मच्छर का लार्वा
    झारखण्ड

    JAMSHEDPUR NEWS: चाकुलिया नगर पंचायत में डेंगू हुआ बेकाबू, चावल मिल और साबुन फैक्ट्रियां में मिले डेंगू मच्छर का लार्वा

    AdminBy AdminAugust 31, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जमशेदपुर(नागेन्द्र कुमार): चाकुलिया नगर पंचायत में डेंगू बेकाबू हो चुका है. नगर पंचायत प्रशासन भी इस बात को समझ चुका है इसलिए स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के दौरान कई चावल मिलों और साबुन फैक्ट्रियों में जलजमाव का दृश्य बना हुआ हैं जिनमें भारी मात्रा में डेंगू मच्छर का लार्वा पाया गया है.

    टीम ने लार्वा को नष्ट कर दिया और सभी प्रतिष्ठानों के मालिकों से जुर्माना वसूलते हुए उन्हें सख्त हिदायत दी. छापामारी टीम में शामिल पदाधिकारी भी इतनी बड़ी मात्रा में लार्वा पाए जाने से हैरत में हैं. ऐसे में यह सवाल खड़ा होता है कि क्या चावल मिलें और साबुन की फैक्ट्रियां डेंगू मच्छर के लार्वा का उत्पादन केंद्र बन गई हैं. नगर पंचायत के नगर प्रबंधक मोनीस सलाम कहते हैं कि इतने अधिक मात्रा में लार्वा पाया जाना चिंता का विषय है, फिलहाल छापामारी अभियान जारी रहेगा. विगत दिनों में 13 जगह पर छापामारी हुई है. वार्ड नंबर 9 में दो दिन हुई छापामारी में एक व्यक्ति के घर, मशरूम फैक्ट्री, स्क्रैप टाल और रबर इंडस्ट्रीज में भारी मात्रा में लार्वा पाए गए है.

    वार्ड नौ के ही एक चावल मिल और तीन साबुन फैक्ट्री में भारी मात्रा में लार्वा मिले है. वार्ड सात और चार में हुई छापामारी में एक चावल मिल और चार साबुन फैक्ट्री में भारी मात्रा में लार्वा पाए गए. इन सभी प्रतिष्ठानों के मालिकों से जुर्माना वसूला गया है और सख्त हिदायत दी गई कि अगर दोबारा लार्वा पाया गया तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी. ज्ञात हो कि चाकुलिया में करीब एक दर्जन चावल मिलें और दो दर्जन से अधिक छोटे-बड़े साबुन कारखाने हैं. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और नगर पंचायत की टीम संभावना व्यक्त कर रही है कि अन्य साबुन फैक्ट्री और चावल मिलों में भी लार्वा पाए जाएंगे. सभी साबुन फैक्ट्रियां और चावल मिलों में छापामारी अभियान चलाए जाने की योजना है.

    dengue news jamshedpur news JHARKHAND NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    कोडरमा के जंगलों में खिला ‘कोरिया फूल’: स्वाद, सेहत और कमाई का शानदार खजाना

    April 30, 2026

    Jharkhand Accident: गिरिडीह में भीषण टक्कर, शादी से लौट रहे 2 लोगों की मौत, 5 घायल

    April 30, 2026

    बोकारो में बड़ा घोटाला: 10 करोड़ की अवैध निकासी, ASI अशोक भंडारी गिरफ्तार

    April 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • कोडरमा के जंगलों में खिला ‘कोरिया फूल’: स्वाद, सेहत और कमाई का शानदार खजाना
    • रिजल्ट जारी: ICSE 10वीं और ISC 12वीं के छात्र यहां देखें अपना परिणाम
    • Jharkhand Accident: गिरिडीह में भीषण टक्कर, शादी से लौट रहे 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    • बोकारो में बड़ा घोटाला: 10 करोड़ की अवैध निकासी, ASI अशोक भंडारी गिरफ्तार
    • Koylanchal Samvad e-paper | 30th April | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 30th April | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.