Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Jharkhand Competitive Examination Bill: विधानसभा के पास हुआ झारखंड प्रतियोगी परीक्षा विधेयक, जान लीजिए अधिनियम के प्रावधान
    Breaking News

    Jharkhand Competitive Examination Bill: विधानसभा के पास हुआ झारखंड प्रतियोगी परीक्षा विधेयक, जान लीजिए अधिनियम के प्रावधान

    AdminBy AdminAugust 3, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Jharkhand Competitive Examination Bill
    Jharkhand Competitive Examination Bill
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Ranchi News: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के 5वें दिन कार्यवाही के दौरान झारखंड प्रतियोगी परीक्षा (Jharkhand Competitive Examination Bill) विधेयक 2023 सदन के पटल पर रखा गया और पारित भी हुआ. इस दौरान माले विधायक विनोद सिंह ने इस विधेयक को छात्र हित में न बताते हुए इसमें संशोधन की मांग रखी. जबकि बीजेपी विधायक अनंत ओझा ने भी इस विधेयक को छात्रों के खिलाफ बताते हुए काला कानून बताया. इसमें संशोधन की मांग के लिए इसे विधानसभा के प्रवर समिति में भेज कर इसके अध्ययन कराने की मांग की है. वहीं, आजसू विधायक लंबोदर महतो ने भी इस विधेयक को प्रवर समिति में भेजने की मांग विधानसभा अध्यक्ष से की.

    जानिए बिल में क्या है प्रावधान जिस पर मचा है बवाल

    परीक्षाओं में नकल और प्रश्न पत्र लीक को रोकने के लिए हेमंत सरकार ने झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में झारखंड प्रतियोगी परीक्षा (Jharkhand Competitive Examination Bill) अधिनियम, 2023 लाया है. इस बिल के जरिए जहां सरकार ने कठोर कानून बनाकर परीक्षा में नकल रोकने कि कवायद की है. वहीं, दूसरी ओर इस बिल के प्रावधान को लेकर सवाल उठने लगे हैं. 17 पेज के इस बिल में जो प्रावधान किए गए हैं उसमें परीक्षा के दौरान थोड़ी सी भी नकल करते विद्यार्थी पाए गए तो उन्हें जेल जाना पड़ेगा.

    प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम के प्रावधान

    यदि कोई परीक्षार्थी प्रतियोगिता परीक्षा में नकल करते हुए या किसी अन्य परीक्षार्थी को नकल कराते हुए पाया जाता है तो उसे 3 वर्ष तक की कारावास हो सकती है. ऐसे मामलों में 5 लाख से कम जुर्माना नहीं होगा. जुर्माना नहीं देने पर परीक्षार्थी को 9 माह की अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी होगी. इसके अलावा यदि वह परीक्षार्थी फिर दूसरी बार किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा में नकल करते हुए या किसी अन्य परीक्षार्थी को नकल कराते हुए पकड़ा जाता है तो इसकी सजा की अवधि कम से कम 7 वर्ष की होगी और ऐसे में जुर्माना की राशि 10 लाख रुपए से कम नहीं होगा.

    आजीवन कारावास तक की सजा

    यदि जुर्माना की राशि परीक्षार्थी नहीं देता है तो 30 माह का अतिरिक्त कारावास की सजा होगी. इसी तरह बिल में कई ऐसे प्रावधान किए गए हैं, जिसमें परीक्षार्थियों को आजीवन कारावास से लेकर एक करोड़ तक का अर्थदंड की सजा भी भुगतनी होगी वहीं प्रतियोगिता परीक्षा से आजीवन उन्हें वंचित होना पड़ेगा.

    इसे भी पढें: पिस्तौल दिखाकर छेड़खानी व दुकानदारो को धमकाते हुए 2 युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    HEMANT SOREN irfan ansari Jharkhand Competitive Examination Bill JHARKHAND NEWS jharkhand vidhansabha jharkhand vidhansabha news shashibhushan mehta झारखंड प्रतियोगी परीक्षा विधेयक
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें
    • झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच
    • जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.