Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026

    रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत

    April 28, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»मोटरसाइकिल एवं तेल टैंकर के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत , उग्र लोगों ने जमकर मचाया उत्पात, टैंकर व ट्रक को किया क्षतिग्रस्त
    झारखण्ड

    मोटरसाइकिल एवं तेल टैंकर के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत , उग्र लोगों ने जमकर मचाया उत्पात, टैंकर व ट्रक को किया क्षतिग्रस्त

    AdminBy AdminJune 3, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गढ़वा:  गढ़वा – शाहपुर मार्ग पर गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत अचला नावाडीह गांव में शनिवार की सुबह एक मोटरसाइकिल एवं तेल टैंकर के बीच हुई टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई ।  इस घटना के विरोध में करीब पांच तक गढ़वा-शाहपुर मार्ग जाम रहा ।  घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया । कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया, वहीं कई सवारियों के साथ मारपीट की ।  इसमें दो सवारी घायल हो गये ।  बाद में प्रशासन ने काफी मशक्कत एवं जामकर्ताओं को आश्वासन दिये जाने के बाद जाम को समाप्त कराया ।  मृतक गढ़वा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी असरुुद्दीन खान का पुत्र असलम खान बताया गया ।  घटना के संबंध में बताया गया कि असलम खान अपनी मोटरसाइकिल लेकर गढ़वा से घर लौट रहा था ।  इसी दौरान तेल टैंकर ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया ।  इससे असलम खान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।

    उग्र लोगों ने घंटो गढ़वा-शाहपुर मार्ग पर उत्पात मचाया

    इस घटना की खबर जैसे ही लोगों को हुई, घटनास्थल पर अचला गांव सहित आसपास के काफी संख्या में लोग जमा हो गये ।  आक्रोशित लोगों ने गढ़वा-शाहपुर मार्ग को जाम कर दिया ।  उग्र भीड़ ने कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया । उस दौरान गढ़वा से शाहपुर की ओर जा रही यूपी की एक कार को उन्होंने क्षतिग्रस्त कर दिया और कार में बैठे लोगों के साथ भी मारपीट किया ।  इस  घटना में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं ।  इनमें से एक व्यक्ति को गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया  जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के रांची रेफर कर दिया गया है।  आक्रोशित लोगों ने दुर्घटना में शामिल तेल टैंकर सहित एक और ट्रक को क्षतिग्रस्त कर दिया ।  जाम करनेवाले लोग टैंकर चालक को गिरफ्तार करने, मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी देने सहित अन्य मांगों पर अड़े हुए थे ।

    बीडीओ की पहल पर समाप्त हुआ जाम

    घटना की जानकारी मिलने पर गढ़वा प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद कुमार झा एवं गढ़वा थाना प्रभारी केके साहू ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण अपनी मांग को लेकर अड़े हुए थे ।  घंटों प्रयास के बाद 50 हजार रूपये नगद, अंबेडकर आवास, पारिवारिक लाभ से 20 हजार रूपये दिये जाने की घोषणा के बाद जाम समाप्त हुआ ।  इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया ।

    ACCIDENT garwha news NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत

    April 28, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश

    April 28, 2026

    31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश
    • रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश
    • 31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश
    • रांची पाइपलाइन हादसा: चिरौंदी पेट्रोल पंप के पास मिट्टी धंसने से युवक की मौत, कंपनी पर लापरवाही का आरोप
    • रांची में सुबह-सुबह झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.