Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रांची एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक संपन्न, सांसद संजय सेठ ने कहा- सावन में प्रतिदिन हो रांची से देवघर की उड़ान
    झारखण्ड

    रांची एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक संपन्न, सांसद संजय सेठ ने कहा- सावन में प्रतिदिन हो रांची से देवघर की उड़ान

    AdminBy AdminJune 2, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक आज संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सांसद श्री संजय सेठ ने की। इस बैठक में यात्री सुविधाओं के विस्तार सहित कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। एयरपोर्ट प्रबंधन की तरफ से निदेशक ने के० एल० अग्रवाल ने अब तक एयरपोर्ट की उपलब्धियों से बैठक में मौजूद सदस्यों को अवगत कराया। भविष्य की योजनाओं के विषय में भी जानकारी दी। आज की बैठक में प्रमुख रूप से बरसात के मौसम की तैयारियों, सावन महोत्सव की तैयारियों, यात्री सुविधाओं के विस्तार सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। यह जानकारी दी गई कि अकाशा एयरलाइंस के द्वारा अगले महीने से बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए सीधी विमान सेवा शुरू की जाएगी। वही इंडिगो के द्वारा जयपुर और मुंबई के लिए नई विमान सेवा शुरू होगी। एयर एशिया के द्वारा 10 जून से सीधे मुंबई के लिए विमान सेवा शुरू की जाएगी। इसके अलावा इंडिगो के द्वारा नई दिल्ली के लिए 240 यात्रियों की क्षमता वाला विमान सेवा शुरू की जाएगी ताकि अधिक से अधिक यात्री उसमें बैठ सकें। जेट एयरवेज ने भी रांची से अपनी सेवा शुरू करने को लेकर संभावनाओं पर विचार किया है। बहुत जल्द इसके परिणाम भी देखने को मिलेंगे।

    बैठक में बरसात और गर्मी में यात्रियों को परेशानी नहीं हो, इसे लेकर कैनोपी निर्माण पर भी चर्चा हुई। यह जानकारी दी गई कि यहां अब एक्स-रे कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यात्रियों के लिए नई मशीन लगा दी गई है और बहुत जल्दी से चालू किया जाएगा। वही अब रांची एयरपोर्ट पर भी यात्री अपने सामानों को प्लास्टिक कवर से पैक करवा सकते हैं परंतु इसके लिए उन्हें भुगतान करना होगा। एयरपोर्ट प्रबंधन के द्वारा रांची से हिनू चौक तक का सौंद्रीयकरण कार्य किए जाने की बात इस बैठक में कही गई। कोल्ड स्टोरेज का निर्माण बहुत जल्द शुरू होगा। सांसद ने बैठक में कहा कि यह खुशी की बात है कि इस एयरपोर्ट ने यात्री सेवा में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। सांसद ने एयरलाइंस कंपनियों को कहा कि रांची से देवघर की नियमित विमान सेवा सावन में शुरू की जाए। प्रतिदिन यहां से देवघर के लिए विमान उपलब्ध हो ताकि देश विदेश से आने वाले शिव भक्त श्रावण में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन और भी सुगमता पूर्वक कर सकें। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि बोकारो और दुमका से विमान सेवा बहुत जल्द शुरू कर दी जाएगी। विमान यात्रा के किराए में हुई बेतहाशा वृद्धि पर सांसद ने सभी विमान कंपनियों के प्रबंधकों से भी बातचीत की और उन्हें कहा कि बेतहाशा किराया बढ़ोतरी पर रोक लगाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। इस पर विमान कंपनियों को विचार भी करना चाहिए।

    airport airports birsa munda airport latest ranchi news RANCHI NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026

    JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन

    June 26, 2026

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.