Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रांची स्थित हरमू भाजपा कार्यालय में भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न
    झारखण्ड

    रांची स्थित हरमू भाजपा कार्यालय में भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

    AdminBy AdminMay 30, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    भारतीय जनता युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ : दीपक प्रकाश

    घर घर जाकर केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता को बतलाने का करेंगे काम : किसलय तिवारी

    राँची: हरमू स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने दीप प्रज्वलन कर की। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने की। बैठक में मोर्चा को मजबूत व विस्तार करने पर चर्चा हुई। साथ ही साथ राज्य में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई।

    वहीं भाजयुमो की बैठक को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि पधारे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है। युवा जो कर सकता है वह कोई नहीं कर सकता। श्री प्रकाश ने कहा इस बैठक में हम सभी एकत्रित खास अभियान के लिए हुए हैं। 2024 में पुनः हमे केंद्र में मोदी जी की सरकार बनानी है। अगर भारतीय जनता पार्टी कमजोर होगी तो देश कमजोर होगा युवाओं से आग्रह है कि पार्टी को मजबूत करने में अपनी सहभागिता निभाएं और भारत माता की सेवा में निरंतर अपना योगदान दें।

    वहीं पार्टी के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में असीम शक्तियां छिपी हुई है। जरूरत है उन शक्तियों को जागरूक करने की। केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार के 9 वर्ष पूरे हो चुके हैं। देश हित में लाए गए योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना हम सब का उद्देश्य होना चाहिए । इस कार्य के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा अपनी अहम भागीदारी निभा सकती है।

    भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रोहित सहगल ने कहा कि मैं पहली बार भगवान बिरसा की धरती पर आया हूं। बतौर मुख्यातिथि ऐसे कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने पर उन्होंने झारखंड प्रदेश भाजयुमो की टीम को साधुवाद किया। वहीं भाजयुमो के प्रदेश प्रभारी विनय जायसवाल ने कहा भारत को युवाओं का देश कहा जाता है। हम सब युवाओं का दायित्व है कि देश की सेवा में अपनी भूमिका निभाएं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो सपना देखा है उस सपने को साकार करने में भारतीय जनता युवा मोर्चा अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता प्रदान करे।

    वहीं बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि आजादी के इस अमृत महोत्सव में मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल पूरे होने पर महाजनसंपर्क अभियान का हिस्सा बनने जा रहे हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता केंद्र के कल्याणकारी योजनाओं को डोर टू डोर जाकर जनता को बतलाने का काम करेगी। हमें गर्व है कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं और आजीवन पार्टी में रखकर निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करते रहेंगे।

    प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मंच संचलान महामंत्री रूपेश सिन्हा एवं मनीष दुबे ने की। धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मंत्री पूजा सिंह ने किया।प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू,भाजयुमो प्रदेश प्रभारी विनय जयसवाल, सभी जिलों के अध्यक्ष, प्रभारी एवं पदाधिकारीगण मौजूद थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026

    राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    • विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक
    • राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.