Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नेपाल में चीन सीमा के पास त्रिशूली नदी के किनारे मिले विस्फोटक

    August 29, 2026

    झारखंड: जांच के आदेश से गिरफ्तारी तक… JSSC-CGL केस में अब तक कितनी कार्रवाई, कितने आरोपी गिरफ्तार?

    August 29, 2026

    झारखंड में खनिज खोज में AI की एंट्री, सैटेलाइट डेटा से चिन्हित होंगे संभावित क्षेत्र

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»एक बार फिर आईईडी ब्लास्ट से हुई ग्रामीण की मौत
    झारखण्ड

    एक बार फिर आईईडी ब्लास्ट से हुई ग्रामीण की मौत

    AdminBy AdminMay 25, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    कोल्हान इलाके में नक्सलियों के बिछाए आईईडी की चपेट में आने से एक और ग्रामीण की मौत हो गयी। केन्दू पत्ता तोड़ने जंगल गये कांडे लागूरी आईईडी की चपेट में आ गये। घटना बुधवार के दोपहर दो बजे टोन्टो थाना क्षेत्र के लुईया गांव के जंगली इलाके में घटी है। इन इलाकों के जंगलों में अब भी आईईडी बम बिछे हैं। यह पहली घटना नहीं है इससे पहले भी 7 से ज्यादा लोगों ने आईईडी बम की चपेट में आकर कोल्हान के इलाकों में अपनी जान गंवा दी है।

    कांडे लागुरी की उम्र लगभग 50 वर्ष थी। कांडे अपनी पत्नी के साथ केन्दू पत्ता तोड़ने जंगल गये थे। अचानक धमाका हुआ और उनकी मौत हो गयी। चाईबासा पुलिस को जब सुचना मिली तो स्थानीय लोगों के सहयोग से सीआरपीएफ 193 और बटालियन की टीम ने आपसी सहयोग उन्हें जंगली इलाके से बाहर निकाला पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया। चाईबासा पुलिस ने इस घटना के बाद गहरी संवेदना व्यक्त की है।

    पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती इलाकों में नक्सलियों की ओर से जगह-जगह आईईडी बम लगाए गये हैं। इन आईईडी का शिकार ग्रामीण हो रहे हैं। विस्फोट की घटना में कई ग्रामीणों की मौत भी हो चुकी है। हाल में ही एक बच्चे की प्रेशर आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से मौत हो गयी थी। टोन्टो थाना क्षेत्र के रेंगड़ाहातु गांव में यह घटना घटी थी। अब तक कई लोग इस हमले का शिकार हुए हैं। नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों से बचने के लिए लगाये गये आईईडी बम की चपेट में ना सिर्फ ग्रामीण आ रहे हैं बल्कि कई जानवरों की भी मौत हो रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड: जांच के आदेश से गिरफ्तारी तक… JSSC-CGL केस में अब तक कितनी कार्रवाई, कितने आरोपी गिरफ्तार?

    August 29, 2026

    झारखंड में खनिज खोज में AI की एंट्री, सैटेलाइट डेटा से चिन्हित होंगे संभावित क्षेत्र

    August 29, 2026

    आज से 3 दिन झारखंड में आफत की बारिश, इन जिलों में वज्रपात का भी खतरा

    August 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नेपाल में चीन सीमा के पास त्रिशूली नदी के किनारे मिले विस्फोटक
    • झारखंड: जांच के आदेश से गिरफ्तारी तक… JSSC-CGL केस में अब तक कितनी कार्रवाई, कितने आरोपी गिरफ्तार?
    • झारखंड में खनिज खोज में AI की एंट्री, सैटेलाइट डेटा से चिन्हित होंगे संभावित क्षेत्र
    • आज से 3 दिन झारखंड में आफत की बारिश, इन जिलों में वज्रपात का भी खतरा
    • Koylanchal Samvad e-paper | 29th Aug | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 29th Aug | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.