Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखण्ड आगमन कल, देवघर से होगी दौरे की शुरुआत, रांची और खूंटी में भी कई कार्यक्रम
    झारखण्ड

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखण्ड आगमन कल, देवघर से होगी दौरे की शुरुआत, रांची और खूंटी में भी कई कार्यक्रम

    AdminBy AdminMay 23, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    देवघर / रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर पहुँचेंगी तथा देवघर बाबा बैजनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी । राष्ट्रपति बनने के बाद ये उनकी दूसरी झारखंड यात्रा है। करीब 6 साल तक बतौर राज्यपाल वो झारखंड की सेवा कर चुकी हैं।राष्ट्रपति के आगमन को लेकर बाबानगरी में  व्यापक तैयारियां की गयी हैं । निगम क्षेत्र में अतिक्रमण हटाए गए हैं साथ ही साफ सफाई की व्यवस्था को भी  दुरुस्त किया गया है  । देवघर के विभिन्न सड़कों चौक चौराहों कट पर बैरिकेडिंग की गई है ताकि राष्ट्रपति के काफिले को गुजरने में कोई परेशानी ना हो और उस काफिले के बीच में कोई ना हो सके देवघर के विभिन्न चौक चौराहों में बैरिकेडिंग कर दी गई है । देवघर के बाजला चौक राय एंड कंपनी मोड़ टावर चौक सर्किट हाउस मंदिर आसपास के सभी इलाकों में बैरिकेडिंग की गई है । इसके साथ ही लगातार मॉक ड्रिल भी किया जा रहा है ।

    वही मंदिर के बाहर सुरक्षा वयवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति गयी गयी है साथ ही मंदिर के बाहर डॉग स्कोयड के द्वारा सभी जगह गहन जांच पड़ताल भी किया जा रहा ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कहीं भी चूक ना हो । मंदिर में सभी कार्यों को विशेष रूप से कराया जा रहा है । मंदिर प्रांगण में लगे टेंट बांस बल्ले को भी हटाया जा रहा है ताकि राष्ट्रपति बाबा बैजनाथ मंदिर से सुखद अनुभूति लेकर जाए । सुबह 8:55 में राष्ट्रपति देवघर एयरपोर्ट पहुचेंगी वही उसके बाद सीधे सर्किट हाउस जाएंगी जिसके बाद 9:20 में मंदिर पहुचेंगी और 10:10 में मंदिर से सर्किट हाउस पहुचेंगी जिसके बाद 10:50 में देवघर एयरपोर्ट से रांची के लिए रवाना होंगी । वही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रहते बाबा बैजनाथ मंदिर में तीन बार पूजा कर चुकी हैं । मंदिर में तैयारियां जोरों से है राष्ट्रपति को बाबा बैजनाथ का षोडशोपचार विधि विधान से पूजा अर्चना कराया जाएगा ।

    रांची और खूंटी में भी कार्यक्रम

    देवघर में पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति बुधवार को ही रांची आयेंगी, जहां वो राजभवन में आदिम जनजातियों के साथ संवाद करने के बाद झारखंड उच्च न्यायालय के नए भवन का उद्घाटन करेंगी। अगले दिन यानि 25 मई को राष्ट्रपति खूंटी में आदिवासी महिलाओं के लिए आयोजित महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। जनजातीय मामलों के केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का मानना है कि राष्ट्रपति का झारखंड आना बड़ी उपलब्धि है और राष्ट्रपति का संबोधन लोगों में नयी ऊर्जा का संचार और प्रेरणा देने का काम करेगा। 25 मई को ही रांची के नामकोम में आयोजित ट्रिपल आइटी के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति बतौर मुख्य अतिथि शरीक होंगी । इधर मंगलवार को उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची किशोर कौशल ने न्यू बिल्डिंग हाईकोर्ट में कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें
    • झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच
    • जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.