Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026

    पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!

    May 5, 2026

    विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»80 उत्कृष्ट विद्यालयों में एडमिशन शुरू, 15 मई है लास्ट डेट
    झारखण्ड

    80 उत्कृष्ट विद्यालयों में एडमिशन शुरू, 15 मई है लास्ट डेट

    AdminBy AdminMay 4, 2023Updated:May 4, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जिन 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का शुभारम्भ किया था उन विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बच्चे पहली, छठी और नौवीं कक्षा में नामांकन ले सकेंगे। इसके लिए आवेदन जमा करने की तिथि 2 मई से 15 मई निर्धारित है। नामांकन के लिए टेस्ट की तिथि 19 मई निर्धारित है। जबकि फर्स्ट मेरिट लिस्ट का प्रकाशन 22 मई को होगा। मेरिट लिस्ट में शामिल बच्चों के नामांकन लेने की तिथि 23 मई से 08 जून 2023 की गई है। कक्षा 9 से 12 तक संचालित होने वाले उत्कृष्ट विद्यालयों में कक्षा 9 एवं कक्षा 6 से 12 तक संचालित विद्यालयों में कक्षा 6 में नामांकन कराया जा सकता है। आवेदन प्रपत्र निःशुल्क रहेगा।  उपरोक्त कक्षा में नामांकन लेने वाले बच्चों को सीबीएसई माध्यम से एनसीईआरटी पाठयक्रम में शिक्षा दी जाएगी।

    उत्कृष्ट विद्यालयों के बाल वाटिका एवं कक्षा 01 में बच्चे नामांकन ले सकेंगे। बाल वाटिका में वैसे बच्चे नामांकन के पात्र होंगे, जिन्होंने 01 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक 5 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो। जबकि कक्षा 01 में वैसे बच्चे नामांकन ले सकेंगे, जिन्होंने जिन्होंने 01 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक 06 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो। नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र राज्य परियोजना कार्यालय, झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद के आधिकारिक वेबसाईट पोर्टल के एडमिशन लिंक पर जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ जमा करना होगा अथवा जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय/संबंधित जिले के उत्कृष्ट विद्यालय से नामांकन आवेदन प्रपत्र प्राप्त कर ऑफलाइन मोड में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में भी जमा किए जा सकते हैं।

    80 उत्कृष्ट विद्यालयों में चार कोटि के विद्यालयों को शामिल किया गया है। जिला स्कूल के तर्ज पर उत्कृष्ट शिक्षण केंद्र की संख्या 25, जिला मुख्यालय का एक बालिका माध्यमिक प्लस टू विद्यालय जिसकी संख्या 24, जिला मुख्यालय का एक केजीबीवी जिसकी संख्या 24 एवं प्रमंडल का एक मॉडल स्कूल जिसकी संख्या 7 है।    इन 80 उत्कृष्ट विद्यालयों के वर्तमान संचालन का स्तर अलग -अलग है। इसके तहत कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों की संख्या 04, कक्षा 09 से 12 तक के विद्यालयों की संख्या 27, कक्षा 06 से 12 तक के विद्यालयों की संख्या 48, एवं कक्षा 01 से 08 तक के विद्यालयों की संख्या 01 है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026

    राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ

    May 5, 2026

    चाईबासा में दर्दनाक हादसा: सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट से हाथी गंभीर रूप से घायल

    May 4, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    • विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक
    • राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
    • Koylanchal Samvad e-paper | 5th May | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 5th May | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.