Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पीईएसबी ने श्री पी.एम. प्रसाद का नाम कोल इंडिया के अध्‍यक्ष के लिए किया अनुशंसित
    झारखण्ड

    पीईएसबी ने श्री पी.एम. प्रसाद का नाम कोल इंडिया के अध्‍यक्ष के लिए किया अनुशंसित

    AdminBy AdminMay 3, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: सीसीएल(CCL) के सीएमडी श्री पी.एम. प्रसाद कोल इंडिया के अध्‍यक्ष के रूप में अनुशंसित हुये। ‍03 मई को लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) के साक्षत्‍कार में सीसीएल के सीएमडी श्री पी.एम. प्रसाद के साथ-साथ कुल 7 आवेदक शामिल हुये थे जिसमें श्री प्रसाद का नाम का अनुशंसा किया गया।

    ज्ञातव्‍य हो कि 01 सितम्बर, 2020 को श्री पी.एम. प्रसाद ने सेन्ट्रेल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) में अध्‍यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला था। इससे पूर्व श्री प्रसाद भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबन्ध निदेशक के रूप में भी कार्यरत थे। सीएमडी, श्री प्रसाद के कुशल नेतृत्‍व में सीसीएल का चहुमुखी विकास हुआ है, उनके करिश्‍माई नेतृत्‍व में न सिर्फ कोयला उत्‍पादन के लक्ष्‍य 76 मिलियन टन को प्राप्‍त किया है बल्कि समावेशी विकास के लक्ष्‍य में अपनी महत्‍वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। श्री प्रसाद का खनन के क्षेत्र में लगभग चार दशकों का लंबा कार्यानुभव है।

    श्री पी.एम. प्रसाद ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा 1984 में ओस्मा्निया विश्वविद्यालय से बीई (खनन) में स्नातक करने के बाद अगस्त 1984 में कोल इंडिया लिमिटेड में नियुक्त हुए और तब से अप्रैल 2015 तक उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारी से महाप्रबंधक तक के विभिन्न पदों पर वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्लूसीएल) एवं महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) में योगदान दिया।

    मई 2015 में, वे एनटीपीसी में कार्यकारी निदेशक (कोयला खनन) के रूप में नियुक्त हुए। मार्च 2016 में उन्होंने एनटीपीसी हजारीबाग, झारखंड के परियोजना के कार्यकारी निदेशक सह प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला और पकरीबरवाडीह कोल ब्लॉक में कोयला खनन परिचालन शुरू करने की चुनौती स्वीकार की। फरवरी 2018 से जुलाई 2019 तक, श्री प्रसाद कोल इंडिया लिमिटेड की एक अनुषंगी कंपनी एनसीएल के निदेशक तकनीकी (परियोजना एवं योजना) रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026

    JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन

    June 26, 2026

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.