Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड

    June 29, 2026

    ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय

    June 29, 2026

    30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»चतरा जेल में बंद एक आरोपी की सदर हॉस्पिटल में मौत, परिवार वालों ने लापरवाही का लगाया आरोप
    झारखण्ड

    चतरा जेल में बंद एक आरोपी की सदर हॉस्पिटल में मौत, परिवार वालों ने लापरवाही का लगाया आरोप

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 4, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    चतरा मंडल कारा में बंद NDPS एक्ट के आरोपी राजू तुरी (32 वर्ष) की मौत रविवार की सुबह सदर अस्पताल में हो गयी. वह एक माह से जेल में बंद था. राजू की मौत की जानकारी मिलने पर उसके परिवार वालों ने जेल प्रशासन पर ईलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. साथ ही कहा कि जेल प्रशासन की लापरवाही से राजू की मौत हुई है. परिवार वालों ने इस मामले की जांच करने की मांग की है.

    दो किलो अफीम के साथ हुआ था गिरफ्तार

    बता दें कि राजू पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के मेराल गांव निवासी धनेश्वर तुरी का पुत्र था. दो नवंबर को पत्थलगड्डा पुलिस ने उसके घर से छापामारी कर दो किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया था. मृतक के परिजन ने बताया कि राजू किडनी समस्या से ग्रसित था. उसका इलाज चल रहा था, लेकिन मंडलकारा में उसका इलाज नहीं हुआ. शनिवार को अचानक पेट में दर्द हुआ. जिसके बाद मंडलकारा प्रशासन ने आनन-फानन में इलाज के लिए चिकित्सक को बुलाया. चिकित्सक ने उसकी स्थिति को देखते हुए रेफर करने की बात कही, लेकिन उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इसको लेकर मृतक के परिवार वालों ने लापरवाही का आरोप लगाया है.

    राजू की तबीयत खराब होने पर सदर हॉस्पिटल में कराया भर्ती

    इस संबंध में जेल अधीक्षक मानिक चंद ने कहा कि जैसे ही राजू की तबीयत खराब होने की सूचना मिली. शनिवार की शाम सदर अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया. जहां उसकी मौत हो गयी. मृतक राजू के परिवार वालों द्वारा लगाये गये आरोप को गलत बताया है. साथ ही कहा है कि बंदियों की सेवा पूरी ईमानदारी के साथ की जाती है. बेटा और परिवार से भी अधिक सेवा बंदियों की करते हैं.

    राजू के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड के तीन सदस्यीय चिकित्सकों की टीम द्वारा किया गया. पोस्टमार्टम का वीडियोग्राफी भी करायी गयी. मेडिकल बोर्ड टीम में डॉ अरविंद केशरी, डॉ संजय सिद्धार्थ और डॉ राहुल शामिल थे.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड

    June 29, 2026

    ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय

    June 29, 2026

    हजारीबाग में तेज रफ्तार कार का कहर, कई लोगों को रौंदा; आधा दर्जन से अधिक घायल

    June 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड
    • ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय
    • 30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी
    • हजारीबाग में तेज रफ्तार कार का कहर, कई लोगों को रौंदा; आधा दर्जन से अधिक घायल
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.