Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड

    June 29, 2026

    ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय

    June 29, 2026

    30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम पर हमला, बुलडोजर का शीशा फोड़ा
    झारखण्ड

    अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम पर हमला, बुलडोजर का शीशा फोड़ा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 30, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद: धनबाद नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान बेकारबांध से पॉलीटेक्निक रोड तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसा। स्थायी तौर पर बना ली गई आधा दर्जन लोहे की गुमटियां जब्त की गईं।

    इधर, अतिक्रमण हटाओ अभियान का फुटपाथ दुकानदारों ने जोरदार विरोध भी किया। इसमें एक नई बुलडोजर पर दुकानदारों ने हमला कर दिया। डंडे मारकर शीशा तोड़ दिया। मामले में नगर निगम अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी में है।

    जानकारी के अनुसार, बुधवार को दिन में कुछ लोगों ने निगम की कार्रवाई को देखते हुए खुद अतिक्रमण हटा लिया तो कहीं थोड़ा-बहुत विरोध हुआ। हालांकि टीम ने समझा-बुझाकर सभी को शांत कराया। यह भी कहा कि फुटपाथ पर दुकानदारी कर सकते हैं, लेकिन रोज आइए, रोज हटाइए। किसी को भी फुटपाथ पर स्थायी निर्माण कर दुकानदारी करने का अधिकार नहीं है।

    टीम का नेतृत्व कार्यपालक पदाधिकारी मो अनीस कर रहे थे। उनके साथ फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार और निगम के स्वच्छता पर्यवेक्षक व निरीक्षक शामिल थे। इस दौरान सभी को चेतावनी दी गई कि अब सड़क के दोनों और फुटपाथ पर अतिक्रमण नहीं करेंगे। अगर अतिक्रमण मिला तो जुर्माना वसूलने के साथ ही प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी।

    बड़े दुकानदारों पर कोई जोर नहीं

     

    दूसरे दिन की कार्रवाई में भी नगर निगम ने बड़े प्रतिष्ठानों को छेड़ना जरूरी नहीं समझा। फुटपाथ पर लगे छोटे दुकानदारों पर ही कार्रवाई हुई। निगम की पार्किंग के नाम पर आधी सड़क घेरकर अतिक्रमण करने वालों पर भी टीम ने ध्यान नहीं दिया, जबकि सिटी सेंटर, बिग बाजार के पास, बैंक मोड़, बरटांड़, स्टीलगेट आदि मार्किट में सड़क के दोनों ओर पार्किंग ठेकेदार 2500 से 4000 रुपये तक ठेले खोमचे वालों से वसूल कर अवैध अतिक्रमण कर रहे हैं, पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। रात में तो यहां पूरी सड़क जाम हो जाती है। सभी बड़े अधिकारी इस रास्ते से निकलते हैं, फिर भी किसी का ध्यान नहीं है। मंगलवार को पहले दिन नगर निगम ने रणधीर वर्मा चौक से पुलिसलाइन तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था, लेकिन इस दौरान भी बड़े दुकानदारों को छोड़ दिया गया था।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड

    June 29, 2026

    ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय

    June 29, 2026

    हजारीबाग में तेज रफ्तार कार का कहर, कई लोगों को रौंदा; आधा दर्जन से अधिक घायल

    June 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड
    • ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय
    • 30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी
    • हजारीबाग में तेज रफ्तार कार का कहर, कई लोगों को रौंदा; आधा दर्जन से अधिक घायल
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.