Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026

    बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»मोबाइल टावर में आग लगा कर क्षतिग्रस्त करने से संबंधित मामले में आठ साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
    झारखण्ड

    मोबाइल टावर में आग लगा कर क्षतिग्रस्त करने से संबंधित मामले में आठ साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 26, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    दुमका: पुलिस ने दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में छापामारी कर प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के दस्ते से जुड़कर  मोबाइल टावर में आग लगा कर क्षतिग्रस्त करने से संबंधित आठ साल पुराने मामले में फरार एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  जरमुंडी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवेंद्र ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले के रामगढ़ थाना में दर्ज आठ साल पुराने मामले में लम्बे अर्से से फरार चल रहे नामजद आरोपी संतोष किस्कू उर्फ संतोष देहरी को पुलिस ने शनिवार को उसके हड़वाडंगाल गांव में छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को  नक्सली मामले में आठ वर्षो से फरार आरोपी संतोष किस्कू के हड़वाडंगाल गांव स्थित अपने घर में आकर रहने की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के सत्यापन के आधार पर रामगढ़ के थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय और पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में गठित सशस्त्र पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध गिरफ्तारी की कार्रवाई की गयी। उन्होंने बताया कि रामगढ़ के पूर्व थाना प्रभारी विजय शंकर के लिखित बयान पर 10 अक्टूबर 2014 में भादवि की 147,148,149,452,436,17  सीएलए एक्ट और 10/13 यूएपी एक्ट के तहत प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के हार्डकोर इनामी सदस्य विजय दा उर्फ नंदलाल मांझी,ताला दा उर्फ सहदेव राय, संतोष देहरी उर्फ संतोष किस्कू,चांद मुनी मुर्मू,किरण टुडू,नीलू किस्कू समेत 24 नामजद और अन्य 11 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी जिसमें इन नामजद आरोपियों पर नाजायज मजमा बनाकर हथियार से लैस होकर रात्रि में मोबाइल टावर के सेल्टर रुम और जेनरेटर में आग लगा कर क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने बताया कि नक्सली मामले में गिरफ्तार आरोपी संतोष किस्कू के विरुद्ध शिकारीपाड़ा थाना में भी भादवि की धारा 147,148,307,427,27 आर्म्स एक्ट,3/4 विस्फोटक अधिनियम, 17 सीएलए और 13 यूपीए एक्ट के तहत भी कांड संख्या  127/2014 दर्ज है जिसमें  उसकी लम्बे अर्से से उसकी तालाश थी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026

    कोडरमा के जंगलों में खिला ‘कोरिया फूल’: स्वाद, सेहत और कमाई का शानदार खजाना

    April 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार
    • 5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य
    • बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम
    • कोडरमा के जंगलों में खिला ‘कोरिया फूल’: स्वाद, सेहत और कमाई का शानदार खजाना
    • रिजल्ट जारी: ICSE 10वीं और ISC 12वीं के छात्र यहां देखें अपना परिणाम
    • Jharkhand Accident: गिरिडीह में भीषण टक्कर, शादी से लौट रहे 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.