Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा

    June 29, 2026

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»कोडरमा में इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार
    झारखण्ड

    कोडरमा में इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 7, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    कोडरमा जिला अंतर्गत डोमचांच थाना की पुलिस ने इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने चोरी की नौ बाइक सहित नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस गिरोह का कनेक्शन बिहार के नवादा और जमुई से जुड़ा है. इस बात की जानकारी एसडीपीओ अशोक कुमार ने सोमवार को पत्रकारों को दी.

    पुलिस ने चोरी के बाइक के आरोप में रोहित कुमार पिता अरुण प्रसाद निवासी सिरदल्ला नवादा बिहार, नीतीश कुमार उर्फ डीजे पिता रविंद्र महतो मरुई नवादा बिहार, श्रवण कुमार पिता बैजू महतो दीननगर जमुई बिहार, अमित कुमार उर्फ पुजन उर्फ रीबन पिता लालो साव रूपनडीह, विशाल कुमार उर्फ गब्बर पिता संतोष राम लेंगरापीपर, अभय कुमार उर्फ छोटू पिता सुरेश राम महथाडीह, विपिन गुप्ता पिता विजय साव महथाडीह, मनजीत कुमार पिता हेमलाल मेहता नावाडीह और कुंदन कुमार मेहता पिता सुरेन्द्र मेहता शिवसागर डोमचांच को गिरफ्तार किया है.

    एसडीपीओ ने बताया कि शिवसागर स्थित छठ तालाब में आयोजित मेला में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर ब्लॉक रोड में आईटीआई संस्थान के सामने पक्की सड़क पर थाना प्रभारी अब्दुल्ला खान के नेतृत्व में पुलिस टीम संध्या गश्ती कर रही थी. इसी क्रम में एक बाइक पर दो युवक शिवसागर की ओर से तेजी से जा रहा था. पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो बाइक को घुमाकर तेजी से भागने लगा. पुलिस को शक होने पर दोनों युवकों को पुलिस बल द्वारा दौड़ाकर पकड़ा गया. इस दौरान बाइक (JH 12D 8437) से संबंधित कागजात की मांग की गई, तो वे कागजात पेश नहीं कर सके. इस दौरान पूछताछ करने पर दोनों संदिग्ध युवक अमित और विशाल ने बताया कि कोडरमा समेत अन्य जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में गाड़ियों की चोरी करते हैं तथा इसमें संलिप्त अपराधियों को पकड़वा सकते हैं. उनके पास से चोरी की गई गाड़ियों को भी बरामद किया जा सकता है. इस जानकारी के बाद पुलिस कप्तान कुमार गौरव के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने अलग-अलग जगहों पर छापामारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया. साथ ही बाइक की बरामदगी की.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026

    झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड

    June 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा
    • मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत
    • कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर
    • झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड
    • ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय
    • 30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.