Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»प्रेम प्रसंग में प्रेमिका हत्या, पांच माह की गर्भवती युवती को गला दबाकर मार डाला
    झारखण्ड

    प्रेम प्रसंग में प्रेमिका हत्या, पांच माह की गर्भवती युवती को गला दबाकर मार डाला

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 29, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव थानांतर्गत घोड़ाबंधा पंचायत के हल्दिया गांव के कुबासाई टोला में प्रेम प्रसंग में करीब 21 वर्षीया मासुरी हेंब्रम नामक युवती की हत्या कर दी गई. रात करीब 8 बजे कुबासाई ग्राम निवासी प्रेमी (22 वर्ष) पूर्णचंद्र हेम्ब्रम ने प्रेमिका मासुरी हेम्ब्रम को फोन के द्वारा अपने घर से बाहर बुलाया और घर से लगभग 500 फीट दूर बादु बांध मांगुलोंगाई कच्ची नहर पर लेकर गया. नहर पर ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. युवती की मां मानी कुई ने बताया कि उसकी बेटी को रात में गांव के युवक पूर्णचंद्र हेम्ब्रम ने फोन कर धोखे से बुलाया और हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

    पांच माह की गर्भवती थी युवती

    मृतका की मां मानी कुई ने कहा कि उनकी बेटी पांच माह की गर्भवती थी. बेटी के काफी देर तक घर नहीं लौटने पर रात में काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली. गुरूवार की सुबह करीब 4 बजे मानी कुई जब शौच के लिए नहर तरफ जा रही थी, तो बेटी का शव दिखा. इसके बाद मानी कुई सुबह करीब 6 बजे ग्रामीण मुंडा लक्ष्मण हेम्ब्रम के घर पहुंची व घटना की जानकारी दी. उसने कहा कि उनकी बेटी के हत्यारे पूर्णचंद्र हेम्ब्रम को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मुंडा ने इसकी सूचना थाने को दी. सूचना मिलते ही मझगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

    शादी का बना रही थी दबाव

    स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह 5 माह की गर्भवती थी. इस वजह से युवती आरोपी प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बना रही थी. ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी युवक पूर्णचंद्र हेंब्रम ने बुधवार रात करीब 8 बजे युवती को फोन कर जंगल किनारे नाले के समीप बुलाया व उसकी हत्या कर दी. जब प्रेमी युवती की हत्या कर रहा था. उस समय युवती जोर-जोर से चिल्ला रही थी, लेकिन जब कुछ गांव के लोग उस ओर गए तो युवक ने लोगों को सामने आने से मना कर दिया और कहा कि इस लड़की को मैं मार दे रहा हूं. यहां कोई मत आना. नहीं तो आप लोगों को भी मैं मार दूंगा. घटना को अंजाम देने के बाद हत्या का आरोपी पूर्णचंद्र हेंब्रम खुद ही ग्रामीण मुंडा के घर पहुंच गया और प्रेमिका की हत्या करने की बात बतायी. उसने ग्रामीण मुंडा से कहा कि मैंने जानबूझकर महिला की हत्या की है क्योंकि वह मुझ पर शादी का दबाव बना रही थी.

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026

    राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    • विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक
    • राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.