Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»मात्र 200 रुपए के लिए दोस्त को मालगाड़ी के नीचे ढकेला, शराब पिलाकर दिया घटना को अंजाम
    झारखण्ड

    मात्र 200 रुपए के लिए दोस्त को मालगाड़ी के नीचे ढकेला, शराब पिलाकर दिया घटना को अंजाम

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 26, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जमशेदपुर: मात्र 200 रुपए के लिए दो दोस्तों ने अपने ही दोस्त को चलती मालगाड़ी के नीचे ढकेल दिया। जिससे दोस्त का एक पैर घुटने से कटकर अलग हो गया है। वहीं घटना के बाद उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल के ऑर्थो विभाग बेड नंबर 27 में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। जबकि डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल में इसका इलाज संभव नहीं है। जिसके कारण यहां से रांची स्थित रिम्स अस्पताल लेकर जाना होगा। जिससे परिजनों की परेशानी भी बढ़ गई है। मामले में बताया जा रहा है कि जुगसलाई थाना अंतर्गत गरीब नवाज कॉलोनी निवासी मो. आजाद के घर रविवार की संध्या लगभग 7 बजे उसके दोस्त सोनू और इशाक पहुंचे। जिसके बाद दोनों दोस्त उसे शराब पिलाने की बात कहकर पार्वती घाट के पास स्थित रेलवे लाइन के किनारे लेकर गए। जहां तीनों ने मिलकर शराब भी पी। इस दौरान घायल आजाद को ज्यादा शराब पिलाकर नशे में चूर कर दिया। शराब पीने के दौरान एक मालगाड़ी आदित्यपुर की तरफ जा रही थी। इस बीच दोनों दोस्तों ने आजाद को मालगाड़ी की तरफ धक्का दे दिया। जिससे उसका बायां पैर मालगाड़ी के नीचे आने से कटकर अलग हो गया। इस दौरान दोनों वहां से फरार हो गए। जबकि घटना की जानकारी जब वहां के लोगों को मिली तो उन्होंने इसकी जानकारी रेल पुलिस को दी। सूचना पाकर रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मो. आजाद को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि मो. आजाद, सोनू और इशाक तीनों नशेड़ी हैं। आजाद कचरा पट्टी चुनने का काम करता है। वहीं कुछ माह पहले उसने सोनू और इशाक को 200 रुपए उधार दिया था। साथ ही उधार दिए हुए रुपए की वह बराबर मांगा करता था। जिसको लेकर सोनू और इरशाद के साथ उसका विवाद भी हुआ था। जबकि रविवार की शाम दोनों ने रुपए वापस करने के साथ साथ शराब पिलाने का झांसा देकर उसे रेलवे लाइन किनारे ले गए और मालगाड़ी के आगे धक्का दे दिया। 200 रुपए के कारण आजाद को अपना एक पैर गंवाना पड़ा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026

    राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    • विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक
    • राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.