Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    देवघर में डबल मर्डर से सनसनी: चार साल पहले पति की हत्या, अब मां-बेटे का गला रेतकर कत्ल

    June 30, 2026

    EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा

    June 29, 2026

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि शुरू
    झारखण्ड

    कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि शुरू

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 26, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    कलश स्थापना के साथ इस वर्ष 26 सितंबर से शारदीय नवरात्रि का आगाज हुआ है . इस बार मां दुर्गा का आगमन  हाथी पर हुआ है और प्रस्थान भी  हाथी पर ही हो रहा है जिसे अति शुभ माना जाता है.  मातृशक्ति के इस महापर्व में मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की विशेष पूजा-आराधना की जाती है । वहीं, इसका समापन 5 अक्टूबर को होगा. साल में कुल चार बार नवरात्रि का त्यौहार आता है लेकिन चैत्र और शारदीय नवरात्रि को काफी खास माना जाता है. नवरात्रि का त्योहार संपूर्ण भारत में काफी धूमधाम से मनाया जाता है. इस पर्व की शुरूआत कलश स्थापना के साथ होती है  और अष्टमी तथा नवमी तिथि पर कन्या पूजन किया जाता है ।  जगत जननी मां दुर्गा के आराधना के महापर्व शारदीय नवरात्र पर रांची समेत राज्यभर में विभिन्न पूजा समितियों द्वारा भव्य पूजा पंडालों का भी निर्माण कराया जा रहा है

    नवरात्रि कलश स्थापना के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि के बारे में जरुरी बातें.

    शारदीय नवरात्रि शुरू हो चुका है आज से अगले 9 दिनों तक देवी दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की विशेष पूजा-आराधना की होगी. नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना करते हुए मां के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा करने का विधान है.

    नवरात्रि प्रथम दिन: प्रतिपदा तिथि, मां शैलपुत्री पूजा और घटस्थापना – 26 सितंबर 2022, दिन सोमवार

    नवरात्रि दूसरा दिन: मां ब्रह्मचारिणी पूजा – 27 सितंबर 2022, दिन मंगलवार

    नवरात्रि तीसरा दिन: मां चंद्रघण्टा पूजा – 28 सितंबर 2022 दिन, बुधवार

    नवरात्रि चौथा दिन: मां कुष्माण्डा पूजा – 29 सितंबर 2022 दिन, गुरुवार

    नवरात्रि पांचवां दिन: मां स्कंदमाता पूजा – 30 सितंबर 2022 दिन, शुक्रवार

    नवरात्रि छठा दिन: मां कात्यायनी पूजा -01 अक्टूबर 2022 दिन, शनिवार

    नवरात्रि सातवां दिन: मां कालरात्री पूजा – 02 अक्टूबर 2022 दिन, रविवार

    नवरात्रि आठवां दिन (अष्टमी तिथि): मां महागौरी पूजा, 03 अक्टूबर 2022, दिन सोमवार (दुर्गा महाष्टमी)

    नवरात्रि नवां दिन (नवमी तिथि): मां सिद्धरात्री पूजा, दुर्गा महानवमी पूजा – 04 अक्टूबर 2022 दिन मंगलवार

    विजया दशमी तिथि (दशहरा): दुर्गा विसर्जन- 05 अक्टूबर 2022, दिन बुधवार

    राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई राजनेताओं ने समस्त राज्यवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएँ दी हैं

    राज्यपाल रमेश बैस ने कहा – नवरात्रि की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। माँ दुर्गा आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं यश प्रदान करें, यही प्रार्थना है। जय माता दी!

    मुख्यमंत्री ने कहा –  शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ सभी को स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रखे, यही कामना करता हूँ। सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

    जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा – शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा की उपासना के पर्व शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। जगत जननी मां दुर्गा आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें।

    भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा – शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. माँ शैलपुत्री आप सबों का कल्याण करें. – शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. माँ शैलपुत्री आप सबों का कल्याण करें.

    रांची सांसद संजय सेठ ने  कहा – जगत जननी मां दुर्गा के आराधना के महापर्व शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं दी हैं । उन्होने कहा कि मां सबको सुख, समृद्धि, आरोग्य प्रदान करें। सबके जीवन में खुशियां ही खुशियां हो। आइए, हम श्रद्धाभाव से मां का आह्वान करें।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    देवघर में डबल मर्डर से सनसनी: चार साल पहले पति की हत्या, अब मां-बेटे का गला रेतकर कत्ल

    June 30, 2026

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • देवघर में डबल मर्डर से सनसनी: चार साल पहले पति की हत्या, अब मां-बेटे का गला रेतकर कत्ल
    • EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा
    • मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत
    • कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर
    • झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड
    • ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.