Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026

    रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में

    June 30, 2026

    जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»नाबालिग को प्रेम जाल में फंसा कर किया गर्भवती, मामला दर्ज होने पर आरोपी को पुलिस ने किया निरूद्ध
    झारखण्ड

    नाबालिग को प्रेम जाल में फंसा कर किया गर्भवती, मामला दर्ज होने पर आरोपी को पुलिस ने किया निरूद्ध

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 6, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड में खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड अंतर्गत जरियागढ़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती को प्रेम जाल में फंसा कर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा है। जब नाबालिग गर्भवती हो गयी, तो इसकी जानकारी घर वालों को मिली, जिसके बाद स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी। आरोपी भी नाबालिग है, जिसके कारण पुलिस ने उसे निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। वहीं पीड़िता और आरोपी के अलग-अलग धर्म होने के बाद इसे राजनीतिक रंग भी देने की कोशिश शुरू हो गयी है।

    ऑनलाइन बातचीत का शुरू सिलसिला ऑफलाइन मुलाकात में बदला
    खूंटी के एसपी अमन कुमार ने बताया कि जरियागढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग युवती के परिजनों की ओर से शिकायत दर्ज करायी गयी है कि आरोपी युवक ने कहीं से युवती मोबाइल नंबर प्राप्त कर उसे फोन करना शुरू कर दिया। बाद में ऑनलाइन बातचीत का शुरू हुआ सिलसिला ऑफलाइन मुलाकात में बदल गया। मुलाकात के बाद नाबालिग प्रेमी ने एक दिन जबरन युवती को स्कूल के निकट एक सुनसान जगह में लेकर कर शारीरिक संबंध बनाया। नाबालिग को स्वयं के गर्भवती होने की जानकारी नहीं थी। परंतु अचानक एक दिन परिजनों को शक हुआ तो डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले गये, तब डॉक्टर ने 4 महीने के गर्भ की रिपोर्ट बतायी। आनन-फानन में परिजनों ने संबंधित थाना में मामला दर्ज कराया। लिखित शिकायत दर्ज होने के बाद जरियागढ़ थाना प्रभारी ने प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग युवक को निरुद्ध कर लिया और न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026

    रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में

    June 30, 2026

    जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

    June 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
    • रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में
    • जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
    • भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान
    • Dhanbad News: निरसा में पीजी लॉज में चल रहा था कथित देह व्यापार, पुलिस पहुंचते ही युवक-युवतियां फरार
    • देवघर में डबल मर्डर से सनसनी: चार साल पहले पति की हत्या, अब मां-बेटे का गला रेतकर कत्ल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.