Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»हत्या करने आये जयनाथ गिरोह के तीन शूटरों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा
    झारखण्ड

    हत्या करने आये जयनाथ गिरोह के तीन शूटरों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 31, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के गोविंदपुर बस्ती के टारगेटेड लोगों की हत्या करने गांव पहुंचे जेल में बंद कुख्यात अपराधी जयनाथ साहू गिरोह के तीन अपराधियों को आज ग्रामीणों ने घेर कर पकड़ लिया। ग्रामीणों के चंगुल में आए अपराधियों में लापुंग थाना के ग्राम डाड़ी निवासी सोनू पंडित और रंथू साहू और मुकेश साहू शामिल है। गिरफ्तार सोनू पंडित और रंथू साहू अपने ऑल्टो कार से गोविंदपुर पहुंचे थे,और दीपक होटल में चाय पी रहे थे, जिसकी जानकारी ग्रामीणों को हो गयी उसके बाद सभी एक जुट हो कर दोनों को धर दबोचा। ग्रामीण दोनों का सेंदरा करने वाले थे,उसके पहले किसी ने पुलिस को सूचना दे दी,उसके बाद जरियागढ़ थाना की पुलिस ठीक सेंदरा से पहले गांव पहुंच गयी,और दोनों को ग्रामीणों की चंगुल से छुड़ा कब्जे में ले लिया। पुलिस की समय पर मौजूगी से ही आज दोनों की जान बच गयी। बाद में दोनों को लापुंग थाना पुलिस अपने साथ डाड़ी ले गयी जहां उनकी निशादेही पर तीसरे शूटर मुकेश साहू को भी गिरफ्तार कर लिया। मालूम हो कि तीनों शूटरों ने 2016 में गोविंदपुर के टिंबर मालिक कैलाश सोनी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। कुछ दिनों पहले ही ये अपराधी जेल से छूट कर आये और इधर उधर घूम रहे थे। मालूम हो कि खंूटी,गुमला,रांची जिले में अपने वक्त के आतंक रहे कुख्यात अपराधी जयनाथ साहू गिरोह के शूटरों द्वारा बीती रात गोविंदपुर नदी किनारे शिव मंदिर के नजदीक के पोल में पोस्टर लगा कर गांव के शिव कुमार केशरी,रुपेश सोनी,विक्रम और विजय साहू की हत्या करने की बात कही गयी थी। पोस्टर देखने के बाद गांव के लोग दहशत में थे,आज सुबह गांव में गणेश पुजा की भीड़ थी, पूजा स्थल पर आयोन समिती के रुपेश सोनी शिव कुमार केशरी विक्रम के अलावा विजय साहू सहित काफी तादाद में महिला पुरुष व बच्चे की भीड़ जमा थी,जिसका फायदा उठा कर सम्राट गिरोह के शूटर सोनू पंडित,रंथू साहू सहित तीन हथियार बंद अपराधी उक्त चारों की हत्या की नियत से जा घुसे जिन्हें देख गांव के लोग पहचा गये,इसकी जानकारी ग्रामीणों को हो गयी,उसके बाद ग्रामीण जमा हो कर तीनों को दबोच लिया। मालूम हो कि वर्ष 2016 में सम्राट गिरोह के शूटरों ने गोविंदपुर बस्ती के टिंबर के मालिक कैलाश सोनी की गोली मार कर हत्या कर दी थी,जिसके बाद उग्र ग्रामीणों ने लापुंग थाना के डाड़ी गांव जा कर सम्राट गिरोके शूटर मुकेश साहू के घर को आग के हवाले कर दिया था। बीती रात चिपकाये गये पोस्टर में उसी घटना के बदले में रुपेश सोनी शिव,कुमार केशरी,विजय साहू और विक्रम की हत्या की धमकी दी गयी थी। गिरफ्त में आये अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026

    रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में

    June 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक
    • केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना
    • हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
    • रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में
    • जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
    • भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.