Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन

    May 6, 2026

    जामताड़ा में रिश्तों का कत्ल: बेटे ने कुदाल से पिता की हत्या, शादी के घर में मातम

    May 6, 2026

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»डीसी-एसएसपी के की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल
    झारखण्ड

    डीसी-एसएसपी के की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 13, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित झंडोत्तोलन समारोह की तैयारियों को लेकर आज   उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अगुवाई में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया।

    फुल ड्रेस रिर्हसल के दौरान स्वतंत्रता दिवस को होने वाले कार्यक्रमों को दुहराया गया। उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने परेड की सलामी ली। उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पार्टियों को परेड से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
    उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर तैयारियों का भी जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को ससमय पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निदेश दिये।

    स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित झंडोत्तोलन समारोह के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग की हुई। इस दौरान जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर एवं अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था द्वारा ब्रीफिंग के दौरान सभी अधिकारियों को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा निकाले गए संयुक्तादेश के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कार्य एवं दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।

    इस दौरान उपायुक्त   राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि सभी प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल को ठीक से समझ लें, जहां जिनकी ड्यूटी लगी है एक बार जाकर देख लें। उन्होंने सारे मुख्य अतिथियों को कार्यक्रम स्थल में लाने की कार्यवाही ससमय सुनिश्चित करने को कहा।

    वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले सभी आगंतुकों की जांच गंभीरता से करें। कोई भी अवांछित व्यक्ति आपत्तिजनक सामग्री लेकर प्रवेश न करें।
    मोरहाबादी मैदान मेें आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने वाले विभिन्न प्लाटून में सीआरपीएफ  ,आईटीबीपी  ,सीआईएसएफ  ,एसएसबी  ,झारखण्ड जगुआर  ,जैप 1  , जैप 2 , जैप 10 एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी ,एनसीसी एसआर – एक प्लाटून (गर्ल्स),एनसीसी एसआर – एक प्लाटून (ब्वॉयज),रांची पुलिस (महिला) – एक प्लाटून,रांची पुलिस (पुरुष) और होमगार्ड  एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी शामिल है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन

    May 6, 2026

    जामताड़ा में रिश्तों का कत्ल: बेटे ने कुदाल से पिता की हत्या, शादी के घर में मातम

    May 6, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन
    • जामताड़ा में रिश्तों का कत्ल: बेटे ने कुदाल से पिता की हत्या, शादी के घर में मातम
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.