Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026

    लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक निलंबित, एडीएम नंदकिशोर लाल को प्रशासक का प्रभार
    झारखण्ड

    जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक निलंबित, एडीएम नंदकिशोर लाल को प्रशासक का प्रभार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 25, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर के एमजीएम मेडकिल कालेज एवं अस्पताल के अधीक्षक अरुण कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है। साथ ही वहां के प्रशासक का प्रभार जमशेदपुर के अपर समाहर्ता नंदकिशोर लाल को देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोमवार को विभाग के अपर मुख्य सचिव तथा अन्य पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में दिए। मंत्री ने वर्षों से वहां पदस्थापित तृतीय और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के स्थानांतरण करने को भी कहा।

    पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से रिपोर्ट मांगी

    उन्होंने एमजीएम की व्यवस्था में सुधार तथा आधारभूत संरचनाओं के विकास को लेकर भी कई निर्देश दिए। इसके तहत 11 करोड़ 78 लाख रुपये के उपकरण और मशीनों का क्रय मेडिकल कारपोरेशन द्वारा करने के निर्देश दिए। 2.29 करोड़ रुपये की राशि से वहां फर्नीचर खरीदा जाना है। मंत्री ने इसमें भी तेजी लाने को को कहा। एमजीएम अस्पताल में वर्तमान आउटसोर्स कंपनी में कार्यरत कर्मियों की स्थिति और उनकी उपस्थिति की जांच का भी आदेश दिया गया। इसे लेकर पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से रिपोर्ट मांगी गई।

    बैठक में एमजीएम अस्पताल में आउटसोर्स पर कार्यरत आवश्यक कर्मियों की कमी का आकलन कराने पर चर्चा हुई। साथ ही एमजीएम अस्पताल परिसर में सभी जर्जर भवनों के मरम्मतीकरण का आकलन कर उसकी विस्तृत रिपोर्ट उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। अस्पताल में पीपीपी मोड पर कैथ लैब और आंकोलाजी विभाग शुरू करने पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने जूनियर चिकित्सकों के बकाया वेतनमान सहित अन्य के आवंटन सोमवार को ही भेजने के निर्देश भी विभागीय पदाधिकारियों को दिए। बता दें कि अरुण कुमार के विरुद्ध विभागीय आदेश के अनुपालन में लापरवाही सहित कई आरोप हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026

    लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    • लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद
    • गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल
    • सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान
    • Exam Update: झारखंड में B.Ed, M.Ed, B.P.Ed परीक्षा स्थगित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.