Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»दुष्कर्म के बाद पत्थर से कूचकर युवती की हत्या, पहचान मिटाने के लिए शव को जलाया, पुलिस मौके पर पहुँचीं
    झारखण्ड

    दुष्कर्म के बाद पत्थर से कूचकर युवती की हत्या, पहचान मिटाने के लिए शव को जलाया, पुलिस मौके पर पहुँचीं

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 8, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    राँची।जिले के नरकोपी थाना क्षेत्र और गुमला जिला अंतर्गत भरनो प्रखंड के वनटोली आश्रम से सटे चट्टी रोड पर मठ पहाड़ के समीप एक अर्द्धनिर्मित घर से पुलिस ने एक युवती का जला हुआ शव बरामद की है।बताया जाता है कि युवती के साथ दुष्कर्म के बाद पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी है। इसके बाद शव की पहचान मिटाने के लिए आग लगा दिया। शव का अधिकांश हिस्सा जल गया है।पुलिस ने जिस घर से शव बरामद की है।वह भरनो, भंडरा व नरकोपी थाना के सीमावर्ती पर स्थित है।तीन थाना का बॉर्डर होने के कारण घटना स्थल किस थाना में पड़ता है। इसे लेकर तीनों थाना की पुलिस असमंजस में थी।स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद घटना स्थल राँची जिले नरकोपी थाना के अंतर्गत आया।इसके बाद नरकोपी थाना पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दी। शव की पहचान नहीं हुई है।घटना स्थल सुनसान जगह पर है। पुलिस शव बरामद करने के बाद अनुसंधान में जुट गयी है।

    बताया जा रहा है कि अर्द्धनिर्मित घर से युवती का जला हुआ शव मिलने के बाद घटनास्थल पर भरन भंडरा व नरकोपी तीनों थाना की पुलिस पहुंची।सूचना मिलने के बाद घटनास्थल में बेड़ो डीएसपी रजत मानिक बाखला,सर्किल इंस्पेक्टर नवल किशोर प्रसाद, नरकोपी थानेदार विजय मंडल, भरनो थानेदार कृष्ण कुमार तिवारी व भंडरा पुलिस पहुंची। फिर नरकोपी पुलिस शव को कब्जे में लेकर चली गयी।शव की शिनाख्त नहीं हुई है। युवती की उम्र करीब 18 से 20 वर्ष बतायी जा रही है।

    बताया जा रहा है कि कुछ युवक चट्टी रोड मठ पहाड़ के समीप से गुजर रहे थे।तभी पेशाब लगा तो वे रूक गये।अर्द्धनिर्मित घर के समीप खड़े होकर पेशाब करने के दौरान दुर्गंध आने पर घर के अंदर झांका तो शव देखकर युवक भागने लगे। शव होने की सूचना युवकों ने एक पत्रकार को दी। पत्रकार ने भरनो पुलिस को दी। भरनो थानेदार सबसे पहले घटना स्थल पहुंचे तो शव देखा।इसके बाद भंडरा व नरकोपी थाना को सूचना दी गयी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट
    • टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    • लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद
    • गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल
    • सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.