झारखंड के पूर्व राज्यपाल और एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंची. यहां उनका भव्य स्वागत हुआ. स्वागत करने के लिए भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी, पूर्व सीएम रघुवर दास, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू और आजसू प्रमुख सुदेश महतो सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

