Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में बिहार में कई जगहों पर फूंकी गई ट्रेन, लखीसराय में यात्री की दहशत से मौत
    Breaking News

    अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में बिहार में कई जगहों पर फूंकी गई ट्रेन, लखीसराय में यात्री की दहशत से मौत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 17, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    केंद्र की सेना में अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार तीसरे दिन भी जला। प्रदर्शनकारियों ने राजधानी पटना समेत 25 जिलों में जमकर उपद्रव किया। दानापुर और लखीसराय स्टेशन समेत आधा दर्जन से अधिक स्टेशनों पर आगजनी की गई। 10 ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया। लखीसराय में जनसेवा एक्सप्रेस में आगजनी के दौरान एक 25 वर्षीय यात्री की मौत हुई है। जगह-जगह पुलिस पर पथराव किया गया। पुलिस ने लाठीचार्ज और फायरिंग की। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। 50 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।

    बिहार के राजधानी पटना के पालीगंज में उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। थाना के नजदीक पुलिस की 2 गाड़ियां आग के हवाले कर दिया। एक सरकारी बस को फूंक दिया। गुस्साए छात्रों ने थाने पर जमकर पथराव किया। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।पुलिस ने दो दर्जन राउंड गोलियां चलाईं। दो दर्जन उपद्रवियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

    वही भागलपुर के नवगछिया के खरीक में आंदोलनकारी छात्रों ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने 6 राउंड हवाई फायरिंग की। पथराव में एसडीपीओ समेत कई पुलिस जवान घायल हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने इस्लामपुर रेलवे स्टेशन पर इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगा दी। एसी बोगी समेत करीब 4 कोच धू धू कर जले। सासाराम में टोल प्लाजा में घुसकर प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की। टोल प्लाजा में आगजनी भी की गई है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी है। कई राउंड फायरिंग की खबर है। आरा में सड़क पर आगजनी के बाद जाम लगाया गया है। ​​​​वैशाली के हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर उग्र छात्रों ने तोड़फोड़ की है। समस्तीपुर में प्रदर्शनकारियों ने जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति में आग लगा दी। हाजीपुर-बरौनी रेलखंड के मोहिउद्दीननगर स्टेशन पर भी आगजनी की गई है। प्रदर्शनकारी सुबह 6 बजे से ही ट्रैक पर डटे हुए हैं। रेलवे ने जहां-तहां ट्रेनों को रोक दिया है। कई ट्रेनें रद्द भी कर दी गई हैं।

    सब से जायदा उग्र प्रदर्शन बक्सर, भोजपुर, मुंगेर, समस्तीपुर, लखीसराय, नालंदा, अरवल, जहानाबाद, पटना- बिहटा, बेगूसराय, वैशाली, औरंगाबाद, सुपौल, खगड़िया, जमुई, रोहतास, नवादा, सीतामढ़ी, बेतिया, शेखपुरा, सीवान, बगहा और मधेपुरा में उग्र प्रदर्शन हो रहा है। समस्तीपुर में प्रदर्शनकारियों ने 2 ट्रेनों में आग लगा दी। इसमें जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस की दो बोगियां खाक हो गईं। जलाई गई बोगियों में एक AC कोच भी है। इधर, दिल्ली से लौट रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में भी आगजनी हुई है।

    वही काल गुरुवार को 17 जिलों में युवा सड़क और ट्रैक पर उतर गए। प्रदर्शनकारियों ने छपरा, कैमूर और गोपालगंज में 5 ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया। 12 ट्रेनों में तोड़फोड़ की गई। अकेले छपरा में ही 3 ट्रेनों में आग लगा दी। यात्रियों ने भागकर अपनी जान बचाई। छपरा में सबसे ज्यादा प्रदर्शन का असर रहा।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.