Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»2 जुलाई से शुरू होगी देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु के लिए ऑनलाइन बुकिंग
    झारखण्ड

    2 जुलाई से शुरू होगी देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु के लिए ऑनलाइन बुकिंग

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 16, 2022Updated:June 16, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    श्रावणी मेला से पहले 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन किये जाने की संभावना के बाद अब टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की संभावित तिथि भी सामने आ गयी है. सूत्रों के अनुसार, उद्घाटन से 10 दिन पहले दो जुलाई से देवघर एयरपोर्ट से फ्लाइट के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी जायेगी. दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु के लिए देवघर एयरपोर्ट से ऑनलाइन बुकिंग 2 जुलाई से इंडिगो द्वारा शुरू कर दी जायेगी.

    2 जुलाई से होगी ऑनलाइन बुकिंग

    बताया जा रहा है कि इंडिगो दो जुलाई से देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू करेगी. इन तीन शहरों के लिए उड़ान का टाइम स्लॉट भी डीजीसीए से फिक्स कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन के दिन इंडिगो की पहली फ्लाइट दिल्ली की सुबह 10:25 बजे होगी. उसके बाद बेंगलुरु व मुंबई की फ्लाइट होगी.

    देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन के एक दिन पहले फ्लाइट की ऑफ लाइन बुकिंग देवघर एयरपोर्ट के टर्मिनल से भी शुरू करने की तैयारी है. टर्मिनल में टिकट काउंटर पूरी तरह तैयार हो चुके हैं.

    स्पाइसजेट की पैसेंजर फ्लाइट भी जल्द देवघर एयरपोर्ट आनेवाली है. स्पाइसजेट ने भी देवघर एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू करने के लिए अप्रवूल दिया है. स्पाइसजेट के उपनिदेशक ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को पैसेंजर फ्लाइट के साथ जल्द देवघर आने पर सहमति दी है.

    पीएम नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को करेंगे उद्घाटन

    श्रावणी मेला से पहले 12 जुलाई को देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर देवघर एयरपोर्ट को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर देवघर कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द ही एसपीजी की टीम देवघर एयरपोर्ट समेत देवघर कॉलेज मैदान जायजा लेने दिल्ली से आने वाली है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट
    • टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    • लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद
    • गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल
    • सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.