Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जल जीवन मिशन: झारखंड को तीन दिन में मिलेंगे 300 करोड़, मंत्री ने उठाई शेष राशि की मांग

    September 2, 2026

    ‘आतंकियों द्वारा जल्द ही मारे जाओगे’ चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी

    September 1, 2026

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी FIR रद्द; CJP ने 5 सितंबर का मार्च लिया वापस

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों की तालाब में डूबने से मौत
    झारखण्ड

    रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों की तालाब में डूबने से मौत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 8, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड के रामगढ़ जिले के बोकारो मुख्य मार्ग के मुरुबंदा गांव के पास रविवार की सुबह तालाब में नहाने के दौरान डूबने से इंजीनियरिंग कालेज के तीन छात्रों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तीनों छात्र गर्मी से राहत पाने के लिए तालाब में नहाने के लिए उतरे थे। तीनों छात्रों को तैरना नहीं आता था। इस वजह से तीनों छात्र तालाब में डूब गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची रजरप्पा थाना पुलिस ने लोगों की मदद से शवों को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया है।

    इधर, तीन छात्रों के डूबने की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण तालाब के और दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने तीनों छात्रों को निकालने की पूरी कोशिश की, लेकिन काफी देर हो चुकी थी। तीनों की मौत हो चुकी थी। इस दौरान देखते ही देखते तालाब के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। करीब आधा घंटा तक एनएच पर आवागमन ठप रहा। वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना प्रभारी विपिन कुमार जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को सदर अस्पताल पहुंचाया। एनएच से जाम हटाया। इसके बाद यातायात सुचारू हुआ।

    जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान बोकारो के अंकित कुमार, गिरिडीह के अभिषेक कुमार और धनबाद के कतरास के रोहन मालाकार के रूप में हुई है। तीनों इंजीनियरिंग कॉलेज मुरुबन्दा में इलेक्ट्रिशियन की तैयारी कर रहे थे। बताया गया कि तीनों युवकों का शव करीब एक घंटा तक पानी के अंदर ही था। इसके कारण तीनो की मौत हो गई।

     

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    जल जीवन मिशन: झारखंड को तीन दिन में मिलेंगे 300 करोड़, मंत्री ने उठाई शेष राशि की मांग

    September 2, 2026

    जयराम महतो ने धनबाद सिविल कोर्ट में दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका, MP-MLA कोर्ट में एक सप्ताह बाद होगी सुनवाई

    September 1, 2026

    रांची में मलखंभ खिलाड़ियों को मिली नई सौगात, झारखंड मलखंब अकादमी में मैट का वितरण

    September 1, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जल जीवन मिशन: झारखंड को तीन दिन में मिलेंगे 300 करोड़, मंत्री ने उठाई शेष राशि की मांग
    • ‘आतंकियों द्वारा जल्द ही मारे जाओगे’ चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी FIR रद्द; CJP ने 5 सितंबर का मार्च लिया वापस
    • जयराम महतो ने धनबाद सिविल कोर्ट में दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका, MP-MLA कोर्ट में एक सप्ताह बाद होगी सुनवाई
    • ‘विदेश न जाएं, सोना खरीदने से बचें…’, GDP ग्रोथ के बीच पीएम मोदी ने क्यों की ऐसी अपील?
    • रांची में मलखंभ खिलाड़ियों को मिली नई सौगात, झारखंड मलखंब अकादमी में मैट का वितरण
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.