Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर झामुमो का विरोध, आज राज्यव्यापी प्रदर्शन

    May 7, 2026

    प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा

    May 7, 2026

    शादी से लौट रही कार तालाब में गिरी, दो युवकों की दर्दनाक मौत

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»गिरिडीह में युवती की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत, ससुरालवाले फरार, मायकेवालों का दहेज के लिए हत्या करने का आरोप
    झारखण्ड

    गिरिडीह में युवती की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत, ससुरालवाले फरार, मायकेवालों का दहेज के लिए हत्या करने का आरोप

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 29, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड के गिरिडीह जिले के पचंबा थाना इलाके के हंडाडीह की रहने वाली एक विवाहिता की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गयी है. मृतका की पहचान हंडाडीह निवासी विकास पांडेय की पत्नी रूबी देवी के रूप में की गई है. ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए मायकेवालों ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान ससुराल पक्ष के सभी लोग मौके से फरार हो गये हैं. मायकेवालों ने ससुरालवालों की गिरफ्तारी की मांग की है.

    सदर अस्पताल में जमकर हंगामा

    जानकारी के अनुसार गिरिडीह के हंडाडीह निवासी विकास पांडेय की पत्नी रूबी की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत की घटना गुरुवार देर रात की है, लेकिन मृतका के मायकेवालों को घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह मिली. मृतका का मायका देवघर में है. सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. मृतका के मायकेवालों ने ससुरालवालों पर दहेज में चार पहिया गाड़ी नहीं देने पर हत्या करने का आरोप लगाया है. इनकी मानें तो ससुरालवाले पिछले कई वर्षों से रूबी को टॉर्चर कर रहे थे.

    दहेज के लिए मार डाला

    मृतका के पिता नकुल पांडेय और चाचा रविशंकर पांडेय ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. इस घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग मौके से फरार हो गये हैं. इधर, पिता नकुल पांडेय और चाचा रविशंकर का आरोप है उनकी बेटी की हत्या आरोपी पति विकास और ससुरालवालों ने दूसरी बार चार पहिया वाहन दहेज में नहीं देने के कारण की है. इन्होंने कहा कि रूबी को उसका पति पिछले कई वर्षों से टॉर्चर कर रहा था. इतना ही नहीं, उसे हंडाडीह स्थित ससुराल में शौचालय में बंद कर रखा जाता था, जबकि उससे कोई मिलने जाता तो मिलनेवालों को मारपीट कर भगा दिया जाता था. कई बार ऐसी घटना हुई है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर झामुमो का विरोध, आज राज्यव्यापी प्रदर्शन

    May 7, 2026

    प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा

    May 7, 2026

    शादी से लौट रही कार तालाब में गिरी, दो युवकों की दर्दनाक मौत

    May 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर झामुमो का विरोध, आज राज्यव्यापी प्रदर्शन
    • प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा
    • शादी से लौट रही कार तालाब में गिरी, दो युवकों की दर्दनाक मौत
    • झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट
    • टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.