Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची के हरिओम टावर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 5 कोचिंग संस्थान सील

    September 2, 2026

    जल जीवन मिशन: झारखंड को तीन दिन में मिलेंगे 300 करोड़, मंत्री ने उठाई शेष राशि की मांग

    September 2, 2026

    ‘आतंकियों द्वारा जल्द ही मारे जाओगे’ चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रांची में स्वास्थ्य अधिकारी के बेटे ने खुद का अपहरण का किया नाटक, फिरौती में पिता से मांगी 10 लाख
    झारखण्ड

    रांची में स्वास्थ्य अधिकारी के बेटे ने खुद का अपहरण का किया नाटक, फिरौती में पिता से मांगी 10 लाख

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMarch 8, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची के रातू इलाके में रहने वाले एक स्वास्थ्य अधिकारी के बेटे ने खुद के अपहरण की साजिश रची। नाटकीय अंदाज में अपना अपहरण होने की कहानी बनाई। अपने ही पिता से 10 लाख की फिरौती मांगी। हालांकि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक को 10 घंटे के अंदर बरामद कर लिया। युवक से पूछताछ में पूरी कहानी सामने आ गई।

    जानकारी के अनुसार रातू प्रखंड के ही ब्लॉक क्वार्टर में रहने वाले स्वास्थ्य अधिकारी अरूपचंद्र का बेटा किशन कुमार सोमवार दिन के करीब 12:00 बजे अचानक लापता हो गया था। कुछ ही घंटे बाद किशन कुमार ने अपने ही पिता को वाट्सएप कॉल कर आवाज बदलकर 10 लाख की फिरौती मांगी। अपनी बेहोशी की हालत जैसी तस्वीर वाट्सएप पर भेजी।

    उनसे कहा गया कि 10 लाख रुपये दो वरना जान से मार दूंगा। यह मैसेज आते ही पिता के होश उड़ गए थे। पिता ने तुरंत इसकी सूचना रातू थाने की पुलिस को दी। रांची के SSP सुरेंद्र कुमार झा और ग्रामीण SP नौशाद आलम को भी इसकी सूचना मिली। इसके बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी सेल की मदद से रात के करीब 9:00 बजे किशन को रांची के पिस्का मोड़ स्थित एक होटल से बरामद कर लिया।

    खुद रूम किया था बुक
    युवक ने अपने अपहरण के नाटक में कोई कसर नहीं छोड़ी। वह खुद को अपहृत करवा कर रांची के पिस्का मोड़ स्थित एक होटल में ठहरा हुआ था। वहीं से वह अलग-अलग पोजीशन में बेहोशी की हालत जैसी तस्वीरें अपने पिता को भेजता रहा था। उसने होटल अपने ही आधार कार्ड का इस्तेमाल कर बुक किया था। ऑनलाइन पेमेंट भी किया था।इसके साथ ही जोमैटो से खाना भी मंगवाया था। हालांकि बरामद होने के बाद किशन कुमार कह रहा है उसे अपहर्ता ही उस होटल में लेकर आए थे, उन्हीं लोगों ने खाना बुक किया था। पुलिस संबंधित होटल की CCTV फुटेज की भी जांच कर रही है।किशन कुमार रांची के एक प्रतिष्ठित कॉलेज से BCA किया है। वह BCA का टॉपर रहा है। पुलिस ने जब उससे पूछा कि BCA का टॉपर होकर ऐसी हरकत क्यों की तो उसने चुप्पी साध ली। फिलहाल पुलिस किशन से पूछताछ कर रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची के हरिओम टावर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 5 कोचिंग संस्थान सील

    September 2, 2026

    जल जीवन मिशन: झारखंड को तीन दिन में मिलेंगे 300 करोड़, मंत्री ने उठाई शेष राशि की मांग

    September 2, 2026

    जयराम महतो ने धनबाद सिविल कोर्ट में दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका, MP-MLA कोर्ट में एक सप्ताह बाद होगी सुनवाई

    September 1, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची के हरिओम टावर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 5 कोचिंग संस्थान सील
    • जल जीवन मिशन: झारखंड को तीन दिन में मिलेंगे 300 करोड़, मंत्री ने उठाई शेष राशि की मांग
    • ‘आतंकियों द्वारा जल्द ही मारे जाओगे’ चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी FIR रद्द; CJP ने 5 सितंबर का मार्च लिया वापस
    • जयराम महतो ने धनबाद सिविल कोर्ट में दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका, MP-MLA कोर्ट में एक सप्ताह बाद होगी सुनवाई
    • ‘विदेश न जाएं, सोना खरीदने से बचें…’, GDP ग्रोथ के बीच पीएम मोदी ने क्यों की ऐसी अपील?
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.