Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026

    रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»अब 12 साल के बच्चों को भी लगेगी वैक्सीन, कोबेवैक्स को मिली मंजूरी
    राष्ट्रीय

    अब 12 साल के बच्चों को भी लगेगी वैक्सीन, कोबेवैक्स को मिली मंजूरी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 21, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    अब 12 साल के बच्चों को भी वैक्सीन लगेगी. ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीजीसीआई) ने इसकी मंजूरी दे दी है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोमवार को खबर दी है कि उसने 12 से 18 साल तक के बच्चों को कोविड19 से प्रतिरक्षा देने वाले वैक्सीन कोबेवैक्स देने की मंजूरी प्रदान कर दी है.

    आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी

    कोबेवैक्स वैक्सीन का निर्माण हैदराबाद की कंपनी बायोलॉजिकल ई लिमिटेड ने किया है. डीजीसीए ने 12 से 18 साल की उम्र के बच्चों पर इसके आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है. इस वैक्सीन का निर्माण भारत में हुआ है. स्वदेश में विकसित यह पहला रिसेप्टर बाइंडिंग डोमेन (RBD) प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन है. गहन जांच-पड़ताल के बाद सरकार ने इस वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी दी है.

    कोरोना के डेल्टा वैरिएंट पर ज्यादा असरदार है कोबेवैक्स

    सूत्रों की मानें, तो सरकार ने बायोलॉजिकल ई को 5 करोड़ कोबेवैक्स की खुराक की सप्लाई के ऑर्डर दे दिये थे. प्रत्येक खुराक की दर 145 रुपये तय की गयी थी. NTAGI के प्रमुख ने बताया है कि ओमिक्रॉन की तुलना में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट पर कोबेवैक्स ज्यादा प्रभावी साबित हुआ है. अगस्त 2021 में सरकार ने 30 करोड़ कोबैवैक्स की खुराक के ऑर्डर दिये थे.

    भारत में विकसित तीसरा वैक्सीन Corbevax

    कोबेवैक्स भारत में विकसित तीसरा वैक्सीन है, जिसके इस्तेमाल की सरकार ने मंजूरी दी है. बता दें कि अभी भारत में 15 साल से अधिक उम्र के लोगों को ही कोरोना से प्रतिरक्षा देने वाला टीका लगाया जा रहा है. देश में 15 से 17 साल की उम्र के 7.6 करोड़ से अधिक किशोरों को वैक्सीन लग चुका है. नये वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद वैक्सीनेशन में और तेजी आने की उम्मीद है. किशोरों को अभी सिर्फ कोवैक्सीन (Covaxin) की डोज लगायी जा रही है.

    कोबेवैक्स को प्रोटीन सबयूनिट भी कहते हैं

    NTAGI के चेयरमैन डॉ एनके अरोड़ा ने बताया था कि अन्य वैक्सीन की तुलना में यह ज्यादा एंटीबॉडी बनाता है. कोबेवैक्स अन्य वैक्सीन की तुलना में ज्यादा सुरक्षित भी है. एक इंटरव्यू में डॉ अरोड़ा ने कहा था कि प्रोटीन जसबयूनिट वैक्सीन को सुरक्षित वैक्सीन माना जाता है. इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    चीनी महंगी हुई तो सरकार ने कसा शिकंजा, जमाखोरी पर नई पाबंदी लागू

    August 21, 2026

    बिहार समेत कई राज्यों को मोदी कैबिनेट का तोहफा, 5 बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर लगी मुहर

    August 19, 2026

    भिंड-ग्वालियर हाईवे पर मौत का तांडव! पिकअप और डंपर भिड़े, 8 की मौत

    August 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच
    • जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    • झारखंड में रक्षाबंधन पर बारिश का साया:आज 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, कल 4 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात की चेतावनी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.