Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

    May 7, 2026

    शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा

    May 7, 2026

    सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»20 सेकंड में हथियारबंद दो अपराधियों ने लूट लिए 32 लाख रुपए, बीते 5 सालों में लूट की सबसे बड़ी घटना
    झारखण्ड

    20 सेकंड में हथियारबंद दो अपराधियों ने लूट लिए 32 लाख रुपए, बीते 5 सालों में लूट की सबसे बड़ी घटना

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 14, 2022No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    छगनलाल दयालजी एंड संस ज्वेलरी शॉप के दो कर्मचारी कैनरा बैंक में जमा कराने जा रहे थे रुपए

    घटना में एक कर्मचारी को सर पर लगी गंभीर चोट, टीएमएच में चल रहा इलाज

    एसएसपी, सिटी एसपी, डीएसपी समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर की जांच

    जमशेदपुर : लौहनगरी जमशेदपुर शहर में अपराधी इन दिनों बेखौफ हो चले हैं और दिनदहाड़े लूट, गोलीचालन, हत्या की कोशिश, छिनतई जैसे अपराधिक घटनाओं को अंजाम भी दे रहे हैं। जिसके तहत सोमवार को भी अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए बंदूक की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दिया। मामला है बिष्टुपुर थाना क्षेत्र का। जहां ट्रैफिक सिग्नल के पास स्थित छगनलाल दयालजी एंड संस ज्वेलरी शॉप के दो कर्मचारी प्रदुमन मंडल और विजय दोषी नगद 32 लाख रुपए जमा कराने के लिए केनरा बैंक पैदल ही जा रहे थे। रुपयों भरा बैग कर्मचारी प्रदुमन मंडल के पीठ पर लगा हुआ था और उसके साथ दूसरा कर्मचारी भी चल रहा था।

    सोमवार की सुबह लगभग 10:50 बजे जैसे ही वे गजराज मेंशन के गेट के अंदर घुसे। वैसे ही पीछे से आकर एक अपराधी ने दोनों कर्मचारी को पकड़ लिया। जिसके बाद अपराधी का दूसरा साथी भी पिस्टल लेकर उसकी मदद करने को पहुंच गया। जिसके बाद दोनों अपराधियों ने मिलकर कर्मचारी प्रदुमन मंडल से मारपीट कर रुपयों भरा बैग छीन लिया। इसी दौरान कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए बैंक की तरफ भागा। मगर वहां मौजूद दूसरे कर्मचारी विजय दोषी ने अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की। जिस से पीछा छुड़ाने के लिए अपराधियों ने पिस्टल के बट से उसके सर पर हमला कर उसे घायल कर दिया और रुपयों से भरा बैग लेकर दोनों पैदल ही दौड़ते हुए जीटाउन मैदान की तरफ फरार हो गए। लूट की इस पूरी घटना को अपराधियों ने महज 20 सेकेंड के अंदर ही अंजाम दे दिया। घटना के दौरान गेट के अंदर एक प्रत्यक्षदर्शी और गेट के बाहर दूसरा प्रत्यक्षदर्शी लूट की घटना होते देखते रहे। मगर किसी ने भी कर्मचारियों की मदद नहीं की। घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों में एक ने टोपी पहन रखा था, जबकि दूसरे ने हेलमेट। वहीं भागते समय अपराधी हेलमेट फेंक कर फरार हो गए।

    जिस कैनरा बैंक में कर्मचारी पैसा जमा कराने के लिए जा रहे थे, वह गजराज मेंशन के फर्स्ट फ्लोर में मौजूद है और जहां सीढीयों के माध्यम से पहुंचा जा सकता है। साथ ही लूट की पूरी घटना गजराज मेंशन में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार और रविवार को बैंक बंद होने के कारण शादी विवाह में ज्वेलरी शॉप से खरीदारी की गई रकम को कर्मचारी सोमवार को बैंक में जमा कराने जा रहे थे। इसी दौरान यह घटना घटी है। पूरी घटना घटने के बाद कर्मचारी प्रदुमन मंडल ने इसकी सूचना ज्वेलरी शॉप के मालिक को दी। जिसके बाद मालिक गजराज मेंशन पहुंचे और घायल कर्मचारी विजय दोषी को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया। साथ ही संबंधित थाने के साथ-साथ वरीय अधिकारियों को भी घटना की सूचना दी।

    सूचना पाकर एसएसपी डॉ एम तमिल वणन, सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, सीसीआर डीएसपी अनिमेष गुप्ता, बिष्टुपुर थाना प्रभारी विष्णु राउत समेत अन्य पुलिसकर्मी जांच करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान सभी ने बारी बारी से लूट के शिकार कर्मचारी प्रदुमन मंडल से घटना के बारे में विस्तार से जानकारी भी ली। वहीं घटना की सूचना पाकर सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, सुरेश संथालिया समेत अन्य व्यवसाई भी मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर आक्रोश भी जताया। मौके पर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने सरकार और प्रशासन पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े अंजाम दिए जा रहे ऐसी घटनाओं से व्यापारी वर्ग भय के माहौल में जी रहा है। जबकि प्रशासन शहर में अपराधियों को पकड़ना छोड़कर हेलमेट चेकिंग में लगी हुई है। लूट की घटनाओं में अपराधियों को तो पकड़ लिया जाता है। मगर लूटे गए पैसों की रिकवरी नहीं होती है। जिससे व्यापारी को खासा नुकसान उठाना पड़ता है। इससे पहले भी लूट की घटना घटी है। मगर पुलिस पैसों के रिकवरी नहीं कर सकी है। साथ ही बैंक के आस-पास के सीसीटीवी कैमरे भी खराब है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन से कई बार सिग्नल के पास बंद पड़े टीओपी को चालू करने की मांग भी की है। मगर अब तक पुलिस की तरफ से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

    जिस जगह पर टीओपी खोलने की मांग की जा रही है। उस जगह पर बहुत सारे ज्वेलरी की दुकानें है। मगर पुलिस हमारी मांगों को अनसुना कर रही है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर पुलिस इस बार अपराधियों के साथ-साथ पैसे की रिकवरी नहीं करती है तो व्यापारी वर्ग अपनी-अपनी दुकानों को बंद कर सड़क को भी बंद कर देगी। साथ ही जोरदार आंदोलन भी किया जाएगा। वहीं मामले में एसएसपी डॉ एम तमिल वणन ने कहा कि ज्वेलरी शॉप के कर्मचारियों द्वारा बैंक में पैसा जमा कराने के दौरान लूट की घटना घटी है। जिसमें एक कर्मचारी को चोट भी लगी है और जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना को दो अपराधियों ने अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी हुई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन भी किया गया है। बताते चलें कि शहर में बीते 5 सालों में लूट की यह सबसे बड़ी घटना है और इससे पूर्व जुगसलाई में अपराधियों ने 9.5 लाख रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया था

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

    May 7, 2026

    शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा

    May 7, 2026

    हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी

    May 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
    • शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा
    • सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव
    • हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी
    • गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर झामुमो का विरोध, आज राज्यव्यापी प्रदर्शन
    • प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.