Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

    May 7, 2026

    शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा

    May 7, 2026

    सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पश्चिमी सिंहभूम पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात PLFI उग्रवादी डेबरा बरजो, अलग-अलग मामलों में 3 थानों की पुलिस कर रही थी तलाश
    झारखण्ड

    पश्चिमी सिंहभूम पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात PLFI उग्रवादी डेबरा बरजो, अलग-अलग मामलों में 3 थानों की पुलिस कर रही थी तलाश

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 3, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पश्चिमी सिंहभूम में आतंक का पर्याय बना PLFI उग्रवादी डेबरा बरजो उर्फ बासा बरजो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस अपराधी पर जिले के 3 अलग-अलग थानों में कुल 8 मामले दर्ज थे। पुलिस ने परसुआ घाटी से उग्रवादी को हिरासत में लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) का सक्रिय सदस्य डेबरा पोड़ाहाट की तरफ किसी से मिलने के लिए आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस की स्पेशल टीम गठित की गई।

    टीम का नेतृत्व सोनुआ थाना प्रभारी सोहन लाल कर रहे थे। पुलिस की ओर से इलाके में वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। इस दौरान मोटरसाइकिल पर दो लोग आते हुए दिखे। पुलिस ने जैसे ही बाइक को रोका। पीछे बैठा व्यक्ति भागने लगा। मौके पर मौजूद टीम ने उसे पकड़ लिया। जांच में पता चला कि यह खतरनाक उग्रवादी है।

    गुरुवार को पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम अजय लिंडा ने बताया कि पकड़े गए अपराधी के खिलाफ गुदड़ी, गोइलकेरा और सोनुआ थाने में 8 मामले दर्ज हैं। इसमें आर्म्स एक्ट, CLA सहित दो दर्जन से अधिक अलग-अलग धाराएं लगी हैं। उग्रवादी के पास से लूटी गई बाइक, कार्बाइन मशीन गन, 9 MM की 7 जिंदा गोली, PLFI की चंदा रसीद बरामद की गई है। इस उग्रवादी की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम मे वीरमणि कुमार, सोनू कुमार, रामसूरत यादव, खेला मुर्मू, अशोक विश्वकर्मा शामिल रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

    May 7, 2026

    शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा

    May 7, 2026

    हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी

    May 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
    • शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा
    • सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव
    • हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी
    • गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर झामुमो का विरोध, आज राज्यव्यापी प्रदर्शन
    • प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.