Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची के हरिओम टावर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 5 कोचिंग संस्थान सील

    September 2, 2026

    जल जीवन मिशन: झारखंड को तीन दिन में मिलेंगे 300 करोड़, मंत्री ने उठाई शेष राशि की मांग

    September 2, 2026

    ‘आतंकियों द्वारा जल्द ही मारे जाओगे’ चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखंड में 9 और 10 जनवरी को बारिश के है असार
    झारखण्ड

    झारखंड में 9 और 10 जनवरी को बारिश के है असार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 4, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Heavy Downpour --- Image by © Anthony Redpath/Corbis
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: झारखंड में आगामी 9 जनवरी को बारिश हो सकती है. यह बारिश अगले दिन यानी 10 जनवरी को भी जारी रह सकती है. मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी है. वहीं, जनवरी माह में ठंड का असर लंबे समय रहने का अनुमान है.

    बताया गया कि 6 जनवरी को राजस्थान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है. इसका असर 8 जनवरी से झारखंड में दिखने लगेगा. इस दिन राज्य के कई जिलों में बादल छाये रह सकते हैं. वहीं, 9 और 10 जनवरी को बारिश हो सकती है. इससे पहाड़ों से आनेवाली ठंडी हवाएं कुछ कमजोर हाेंगी और बर्फबारी का असर कम रहेगा.

    इसके कारण न्यूनतम तापमान कम होगा, लेकिन अधिकतम तापमान गिर जायेगा. जिससे ठंड का एहसास अधिक होगा. अधिक ठंड रहने के कारण जनवरी माह में इसका असर लंबे समय तक रहने का अनुमान है. वहीं, 5 से 8 जनवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध तथा बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा.

    6 जनवरी से बढ़ सकता है न्यूनतम तापमान

    मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 6 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है. सोमवार को भी झारखंड के कई जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा है. सबसे अधिक ठंड हजारीबाग में रहा. वहां का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा.

    इसके अलावा डालटनगंज का 8.5 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का 8.6 डिग्री सेल्सियस, देवघर में 9.4 डिग्री सेल्सियस, गोड्डा मे 9.2 डिग्री सेल्सियस, हजारीबाग को 7.9 डिग्री सेल्सियस और गढ़वा का 8.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा. इधर, राज्य में आगामी 9 जनवरी को बारिश के पूर्वानुमान के बाद ठंड भी बढ़ने की संभावना है. मौसम केंद्र ने बढ़ते ठंड को लेकर लोगों को सतर्क करते हुए ठंड से बचने की सलाह दी है.

    न्यूनतम तापमान गिरने से बढ़ेगा ठंड : IMD

    रांची के मौसम केंद्र प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि राजस्थान में बन रहे पश्चिमी विक्षोप का असर 8 जनवरी से दिख सकता है. एक-दो दिनों तक बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान गिरेगा और न्यूनतम तापमान बढ़ेगा. इससे ठंड ज्यादा होगी.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची के हरिओम टावर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 5 कोचिंग संस्थान सील

    September 2, 2026

    जल जीवन मिशन: झारखंड को तीन दिन में मिलेंगे 300 करोड़, मंत्री ने उठाई शेष राशि की मांग

    September 2, 2026

    जयराम महतो ने धनबाद सिविल कोर्ट में दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका, MP-MLA कोर्ट में एक सप्ताह बाद होगी सुनवाई

    September 1, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची के हरिओम टावर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 5 कोचिंग संस्थान सील
    • जल जीवन मिशन: झारखंड को तीन दिन में मिलेंगे 300 करोड़, मंत्री ने उठाई शेष राशि की मांग
    • ‘आतंकियों द्वारा जल्द ही मारे जाओगे’ चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी FIR रद्द; CJP ने 5 सितंबर का मार्च लिया वापस
    • जयराम महतो ने धनबाद सिविल कोर्ट में दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका, MP-MLA कोर्ट में एक सप्ताह बाद होगी सुनवाई
    • ‘विदेश न जाएं, सोना खरीदने से बचें…’, GDP ग्रोथ के बीच पीएम मोदी ने क्यों की ऐसी अपील?
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.