Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026

    रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में

    August 27, 2026

    वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने दो मुठभेड़ में 3 आतंकीयों को किया ढेर
    राष्ट्रीय

    श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने दो मुठभेड़ में 3 आतंकीयों को किया ढेर

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 3, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने श्रीनगर में दो अलग-अलग मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया. जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, श्रीनगर के बाहरी इलाके हरवन में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक खूंखार आतंकवादी को मार गिराया गया. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने एक ट्वीट में मारे गए आतंकवादी की पहचान सलीम पर्रे के रूप में की, जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था.

    ट्वीट में यह भी दावा किया गया कि एक अन्य विदेशी आतंकी को भी मार गिराया गया. हालांकि बाद में कहा गया कि सिर्फ सलीम मारा गया है. सूत्रों ने बताया है कि पाकिस्तानी आतंकवादी हाफिज भागने में सफल रहा लेकिन उसे पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान जारी है. इसी अभियान के दौरान हाफिज को भी ढेर कर दिया गया. पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि हाफिज उर्फ हमज़ा बांदीपोरा में दो पुलिसकर्मियों की हत्या समेत अन्य आतंकी वारदातों में शामिल रहा है.

    हरवन के बाद श्रीनगर के गौसा में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने एक आतंकी को ढेर कर दिया. पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से गोला-बारूद बरामद किया गया है. सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है.

    जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चल रहा है. 31 दिसंबर को भी श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को मार गिराया था. इससे पहले 30 दिसंबर को दक्षिण कश्मीर में दो मुठभेड़ों में दो पाकिस्तानी नागरिकों समेत छह आतंकवादी मारे गए थे.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    चीनी महंगी हुई तो सरकार ने कसा शिकंजा, जमाखोरी पर नई पाबंदी लागू

    August 21, 2026

    बिहार समेत कई राज्यों को मोदी कैबिनेट का तोहफा, 5 बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर लगी मुहर

    August 19, 2026

    भिंड-ग्वालियर हाईवे पर मौत का तांडव! पिकअप और डंपर भिड़े, 8 की मौत

    August 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    • झारखंड में रक्षाबंधन पर बारिश का साया:आज 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, कल 4 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात की चेतावनी
    • हटिया के समाजसेवी अभिजीत हालदार ने थामा कांग्रेस का हाथ, जिला सचिव की मिली जिम्मेदारी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.