Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आपदा प्रबंधन को दिए सुझाव
    Breaking News

    कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आपदा प्रबंधन को दिए सुझाव

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 2, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची : झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आपदा प्रबंधन प्राधिकार को पत्र लिखकर राज्य में कड़े प्रतिबंध लागू करने का सुझाव दिया है। इसमें कहा गया है कि आगामी 15 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू लगाने के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज सहित तमाम शिक्षण संस्थानों, मॉल, रेस्टोरेंट, होटल, पार्क आदि को बंद किया जा सकता है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं में पूर्व की तरह की छूट जारी रखने की सिफारिश की गई है।

    इस संबंध में दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए झारखंड सरकार के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अरुण कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने विभाग की तरफ से आपदा प्रबंधन प्राधिकार के सचिव को सुझाव दिया है। इस पर अंतिम निर्णय आपदा प्रबंधन को करना है। सिंह ने कहा है कि राज्य में लगातार संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। इसको देखते हुए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है।

    स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिए गए अहम सुझाव
    – आगामी 15 जनवरी, 2022 तक पार्क, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्वीमिंग पुल, जिम और इंडोर स्टेडियम को बंद किया जाए
    – सभी धार्मिक स्थानों पर श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पाबंदी लगे
    – हाट-बाजार में शारीरिक दूरी का कड़ाई से पालन कराया जाए
    – शादी विवाह, दाह संस्कार और सामाजिक गतिविधियों में वैक्सीन के दोनों डोज ले चुके सिर्फ 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति प्रदान की जाए
    – राज्य में जरूरी दुकानों को छोड़ गैर जरूरी दुकानों को एक-एक दिन दिन के अंतराल पर शाम 5 बजे तक के लिए खोलने की अनुमति दी जाए
    स्कूल, कॉलेज, कोचिंग और शिक्षण संस्थानों को बंद कर ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखी जाए
    – रेस्टोरेंट में लोगों का प्रवेश बंद किया जाए। सिर्फ होम डिलीवरी की अनुमति मिले
    – ऑफिस में 50 फीसदी मैनपावर पर काम करने की अनुमति दी जाए। कार्यालय अवधि में AC, हीटर का उपयोग नहीं किया जाए।
    – अगले आदेश तक बायोमीट्रिक उपस्थिति पर रोक लगे
    – मॉल बंद किए जाएं। अगर मॉल को खुला रखना है तो सिर्फ 25 फीसदी लोगों की ही प्रवेश दिया जाए। यहां यह भी ध्यान देना होगा कि मॉल में एंट्री उन्हीं लोगों को मिले जो वैक्सीन के दोनों डोज ले चुके हों।
    – दूसरे देशों से आने वाले वैसे लोगों जिनका RT-PCR टेस्ट में भले ही निगेटिव आया हो, फिर भी उन्हें 72 घंटे के निगरानी में रखना अनिवार्य किया जाए
    – शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू फिर से लागू किया जाए। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छूट प्रदान की जाए
    – रविवार को आवश्यक दुकानों को छोड़ सभी दुकानें बंद रहें
    – 5 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को घर से बाहर निकलते वक्त मास्क पहनना अनिवार्य किया जाए
    – वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके झारखंड समेत दूसरे राज्यों के उन्हीं लोगों का मूवमेंट की अनुमति मिले।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.