Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चाईबासा में दर्दनाक हादसा: सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट से हाथी गंभीर रूप से घायल

    May 4, 2026

    West Bengal Election 2026: आसनसोल सीट पर BJP-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प, सुरक्षा बल तैनात

    May 4, 2026

    Election Results 2026: असम में BJP आगे, बंगाल में कांटे की टक्कर, तमिलनाडु में DMK, केरल में LDF और पुडुचेरी में NDA बढ़त

    May 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»बिहार»मुजफ्फरपुर सिटी एसपी के बेटे की हाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में हुई मौत
    बिहार

    मुजफ्फरपुर सिटी एसपी के बेटे की हाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में हुई मौत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 11, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    हाजीपुर में हुए एक सड़क हादसे में मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी राजेश कुमार के बेटे की मौत हो गयी. सिटी एसपी राजेश कुमार का बेटा राजवीर शेखर अपने एक दोस्त के साथ छठ पूजा में शामिल होने पटना से मुजफ्फरपुर जा रहा था. इसी दौरान उसकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे तालाब में जा पलटी.

    हादसा सदर थाने के मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर दौलतपुर-देवरिया के बीच हुआ. हादसे में जहां एसपी के पुत्र राजवीर की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं उसका दोस्त बुरी तरह से घायल हो गया. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    बताया जाता है कि छठ पूजा को लेकर दोनों दोस्त पटना से मुजफ्फरपुर जा रहे थे, तभी कार सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गयी. इस हादसे में मुजफ्फरपुर सिटी एसपी के पुत्र राजवीर शेखर की मौत हो गयी, जबकि उनका दोस्त अंगद बुरी तरह घायल हो गया है.

    घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. घायल अंगद के अनुसार जब वह दोनों कार से जा रहे थे, तभी किसी गाड़ी ने सामने से चकमा दिया, जिसके कारण कार पर से नियंत्रण छूट गया और कार पानी भरे गड्ढे में चली गयी.

    उन्होंने बताया कि कार को राजवीर शेखर ही चला रहे थे. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है. छठ के दिन हुई इस घटना से लोग गमगीन हैं. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची है. पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है साथ ही फिलहाल इस मामले की छानबीन में जुटी. राजवीर मुजफ्फरपुर के सिटी SP राजेश कुमार का इकलौता बेटा है. राजवीर की दो बहनें हैं. एक बहन बड़ी है और एक बहन छोटी है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम

    April 30, 2026

    भागलपुर में एनकाउंटर: सुल्तानगंज गोलीकांड का मुख्य आरोपी रामधनी यादव ढेर, फायरिंग में 3 पुलिसकर्मी घायल

    April 29, 2026

    बिहार के सारण सड़क हादसा: टेंपो-स्कार्पियो टक्कर में महिला समेत 3 की मौत

    April 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • चाईबासा में दर्दनाक हादसा: सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट से हाथी गंभीर रूप से घायल
    • West Bengal Election 2026: आसनसोल सीट पर BJP-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प, सुरक्षा बल तैनात
    • Election Results 2026: असम में BJP आगे, बंगाल में कांटे की टक्कर, तमिलनाडु में DMK, केरल में LDF और पुडुचेरी में NDA बढ़त
    • Election Results 2026: काउंटिंग के बीच BJP मुख्यालय में जश्न की तैयारी, 500 लोगों के लिए बन रहा खाना
    • West Bengal Election Results 2026: उत्तर बंगाल में BJP की बढ़त, TMC के लिए बड़ी चुनौती
    • Assam Election Results 2026: भेरगांव सीट पर JMM आगे, प्रभात दास पनिका ने बनाई बढ़त
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.