Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»5 राज्यों में 7 चरणों में मतदान 10 फरवरी से, मतगणना 10 मार्च
    राष्ट्रीय

    5 राज्यों में 7 चरणों में मतदान 10 फरवरी से, मतगणना 10 मार्च

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 8, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पांच राज्यों – उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर, पंजाब और उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा शनिवार दोपहर को की गई। पांच राज्यों में 10 फरवरी से शुरू होकर सात चरणों में मतदान होगा, जिसमें 10 मार्च को मतगणना होनी है। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में से प्रत्येक में मतदान होगा – 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च। , और 7 मार्च। पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान होगा। मणिपुर में 27 फरवरी 3 को दो चरणों में मतदान होगा। अगले दो महीनों में कुल 690 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा, जिसमें से अधिकतम यूपी (403) में मतदान होगा। सीटें) इसके बाद पंजाब (117), उत्तराखंड (70), मणिपुर (60) और गोवा (40) का स्थान है।

    इन चुनावों में 18.34 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने शाम 3.30 बजे प्रेसवार्ता आयोजित कर पांचों राज्यों का चुनावी कार्यक्रम जारी किया. हालांकि, इससे पहले खबरें आई थी कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों के मद्देनजर चुनाव टल सकता है. चुनाव से संबंधित अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है.

    मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि 24.9 लाख नये मतदाता पहली बार अपने मताधिकार को प्रयोग करेंगे. नयी मतदाता सूची 5 जनवरी 2022 को प्रकाशित कर दी गयी है. यूपी में 29 प्रतिशत मतदाता पहली बार वोट डालेंगे. चुनाव के दौरान कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन किया जायेगा.

    चुनाव से संबंधित सभी कर्मियों के लिए कोरोना रोधी वैक्सीन की दोनोंं डोज लेना अनिवार्य होगा.

    यूपी में 7 चरणों में होंगे चुनाव

    पांच राज्यों में चुनाव की प्रक्रिया सात चरणों में पूरी होगी. यूपी में 10 फरवरी को पहले चरण का चुनाव होगा.  वहीं 14 फरवरी को दूसरे चरण, 20 को तीसरे , 23 को चौथे, 27 को पांचवे, 3 मार्च को छठे तथा 7 मार्च को सातवें चरण का चुनाव होगा. फिलहाल यहां भाजपा की सरकार है. यहां 403 विधानसभा की सीटें हैं. जिसमें अभी भाजपा के कब्जे में 325 सीटें हैं. सपा के पास 47 , बसपा के पास 19, कांग्रेस के पास 7 तथा पांच सीटें अन्य के पास हैं.

    पंजाब, गोवा और उत्तराखंड  में एक चरण में होगा चुनाव

    चुनाव आयोग ने पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में एक चरण में चुनाव कराने का निर्णय लिया है. इन प्रदेशों में 14 फरवरी को मतदान होगा. वहीं मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और 3 मार्च को वोट डाले जायेंगे. मालूम हो कि पंजाब में 117 सीट, उत्तराखंड में 70 और गोवा में 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं. मणिपुर में 60 विधानसभा सीट हैं.

    वर्तमान में पंजाब में कांग्रेस की सरकार है. वहीं उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में एनडीए की सरकार है.

    10 मार्च को होगी मतगणना

    पांचों राज्यों  के विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 मार्च को होगी.

    16 प्रतिशत बढ़े मतदान केंद्र

    मतदातओं की बढ़ती हुई संख्या के मद्देनजर मतदान केंद्रों की संख्या में भी इजाफा किया गया है. कुल मिलाकर मतदान केंद्रों की संख्या  16 प्रतिशत बढ़ायी गयी है.

    कुल मिलाकर 2 लाख 15 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाये जायेंगे. सभी पोलिंग बूथ ग्राउंड फ्लोर पर ही बनाये जायेंगे.

    इस विधानसभा चुनाव में कोरोना की वजह से एक नयी सुविधा भी दी गयी है . इस विधानसभा चुनाव में चुनाव में खड़े होनेवाले उम्मीदवारonline नामांकन भी कर सकेंगे. चुनाव से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत Cvigil  पर की जा सकती है.

    पदयात्रा और रोड शो पर रोक

    चुनाव आयोग ने कोरोना के खतरे को देखते हुए कुछ प्रतिबंध भी लगाये हैं. आयोग ने  15 जनवरी तक पद यात्रा,नुक्कड़ सभा, साइकिल रैली, बाइक रैली और रोड शो पर रोक लगाई है. रात आठ बजे  के बाद चुनाव प्रचार पर रोक रहेगी. डोर टू डोर कैंपेन के लिए सिर्फ 5 लोगों को ही अनुमति होगी. जीत के बाद निकाले जानेवाले विजय जुलूस पर भी रोक लगायी गयी है.

    मतदान का समय एक घंटे बढ़ाया

    चुनाव आयोग ने मतदान के समय में भी इजाफा किया है. इस बार चुनाव में मतदाता एक घंटे अधिक समय तक मतदान कर सकेंगे. इससे मतदान केंद्रों पर भीड़ कम लगेगी.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.