Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»17 दिसंबर से झारखंड में शुरू होंगी 10वीं से 12वीं तक की कक्षाएं, आज जारी हो सकता है गाइड लाइन्स
    Breaking News

    17 दिसंबर से झारखंड में शुरू होंगी 10वीं से 12वीं तक की कक्षाएं, आज जारी हो सकता है गाइड लाइन्स

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 16, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची : राज्य में 17 दिसंबर से 10वीं से 12वीं कक्षा तक के लिए स्कूल खुल जायेंगे. यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य व आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने दी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में यह फैसला लिया गया है.

    हालांकि इससे संबंधित आदेश और शर्तें 16 दिसंबर को जारी होने की संभावना है. मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि 10वीं से नीचे की कक्षाओं के लिए पूर्व की तरह ही ऑनलाइन कक्षाएं चलती रहेंगी. फिलहाल कोचिंग संस्थानों को खोलने पर कोई निर्णय नहीं हुआ है. वहीं, मेडिकल, डेंटल और नर्सिंग कॉलेज समेत अन्य सभी प्रकार के सरकारी प्रशिक्षण संस्थान खोलने पर प्राधिकार ने रजामंदी दे दी है. स्वीमिंग पूल, पार्क और सिनेमा घरों को अभी बंद ही रखने का फैसला किया गया है.

    शादी या समारोह खुले मैदान में होने पर 300 लोगों को अनुमति: मंत्री ने बताया कि शादी या अन्य किसी तरह का समारोह खुले मैदान में आयोजित किया जाता है, तो उसमें 300 लोग और हॉल के अंदर आयोजन पर 200 लोगों को जाने की अनुमति दी गयी है. वहीं, धार्मिक स्थलों, अनुष्ठानों या आयोजनों में 200 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गयी है.

    गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं एसडीएमए के कार्यों की समीक्षा हुई : इसके पूर्व गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं एसडीएमए के कार्यों की समीक्षा हुई. इस दौरान मुख्यमंत्री को जानकारी दी गयी कि सेंट्रल कोल्ड फील्ड द्वारा कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में सहयोग के लिए सीएसआर फंड के तहत 20 करोड़ रुपया उपलब्ध कराये गये.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएसआर के तहत आनेवाले अन्य संस्थान व उद्योग भी कोरोना के खिलाफ अपनी भूमिका निभायें. वहीं मंत्री श्री गुप्ता ने बताया कि कोविड के दौरान आपदा प्रबंधन फंड से जिन विभागों या जिलों की जितनी भी राशि दी गयी है, उनसे उपयोगिता प्रमाण पत्र मांगा गया है. ताकि इसमें पारदर्शिता बनी रहे.

    बैठक में ये अधिकारी थे मौजूद : बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, वित्त विभाग की प्रधान सचिव हिमानी पांडेय, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी, आपदा प्रबंधन सचिव अमिताभ कौशल, कृषि सचिव अबु बकर सिद्दीख, सदस्य सचिव गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग राजीव कुमार व विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

    आज जारी होगा आदेश: मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग कॉलेज व अन्य सभी प्रकार के सरकारी प्रशिक्षण संस्थान खुलेंगे

    10वीं से नीचे की कक्षाओं के लिए पहले की तरह ही चलती रहेंगी ऑनलाइन कक्षाएं

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना
    • ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल
    • RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश
    • रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश
    • 31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.