Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»1 दिसंबर से 80 करोड़ राशन कार्डधारियों को फ्री में नहीं मिलेगा अनाज, खत्म होने वाली डेडलाइन
    राष्ट्रीय

    1 दिसंबर से 80 करोड़ राशन कार्डधारियों को फ्री में नहीं मिलेगा अनाज, खत्म होने वाली डेडलाइन

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 28, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    कोरोना वायरस महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन के समय से अब तक देश के 80 करोड़ राशन कार्डधारियों  को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिलने वाला फ्री में अनाज आगामी 1 दिसंबर 2020 से नहीं प्राप्त हो सकेगा.

    इसका कारण यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राहत पैकेज के तहत 30 नवंबर 2020 तक ही गरीबों को फ्री में अनाज देने की घोषणा की गई थी. सरकार ने बीते मार्च के महीने में ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के हिस्से के रूप में इसका ऐलान किया था, जिसकी आखिरी तारीख 30 नवंबर को समाप्त हो जाएगी.

    देश के 80 करोड़ राशन कार्डधारियों को आगे भी फ्री में अनाज उपलब्ध कराना है या नहीं? इस बारे में सरकार की ओर से अभी तक कोई ऐलान नहीं किया गया है. मीडिया में आ रही खबरों पर गौर करें, तो फिलहाल सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत फ्री में अनाज उपलब्ध कराने की स्कीम को आगे बढ़ाने को लेकर विचार नहीं कर रही है.

    30 नवंबर है फ्री में अनाज उठाने की आखिरी तारीख

    दरअसल, कोरोना वायरस महामारी के प्रसार की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान गरीबों की आर्थिक तंगी को देखते हुए सरकार की ओर से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत देश के करीब 80 करोड़ राशन कार्डधारियों को फ्री में अनाज उपलब्ध कराने का ऐलान किया गया था. इस योजना के तहत एक परिवार के प्रत्येक सदस्य को 5 किलो गेहूं या चावल और 1 किलो चने की दाल देने का प्रावधान है. फ्री में दिया जाने वाला 5 किलो गेहूं या चावल और 1 किलो चने की दाल राशन कार्ड पर मिलने वाले अनाज के मौजूदा कोटे से अतिरिक्त है.

    सोमवार तक ही ले सकेंगे फ्री में अनाज

    लॉकडाउन के दूसरे चरण में सरकार ने इस योजना का विस्तार दिवाली और छठ पूजा तक कर दिया था. इसका ऐलान करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि देश के 80 करोड़ राशन कार्डधारी परिवार को दिवाली और छठ पूजा के बाद 30 नवंबर तक फ्री में अनाज उपलब्ध कराया जाएगा. यानी इस योजना का लाभ आगामी सोमवार तक उठाया जा सकता है.

    बिना राशन कार्ड के ही गरीबों को फ्री में मिलता है अनाज

    केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक मंत्रालय के तहत खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के एक सूत्र के हवाले से मीडिया में आ रही खबर के अनुसार, इस योजना को अब 30 नवंबर के बाद बढ़ाने का कोई विचार नहीं है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अनाज लेने के लिए गरीबों को राशन कार्ड की जरूरत नहीं है, बल्कि केवल आधार से ही जरूरतमंदों को राशन मिल जाता है. हालांकि, यह बात दीगर है कि फ्री में अनाज उठाने के लिए आधार कार्ड के जरिए इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होता है. रजिस्ट्रेशन कराने पर उन्हें एक स्लिप दी जाती है, जिसे दिखा कर मुफ्त अनाज लिया जाता है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.