Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JPSC 2025: Prelims रिजल्ट जारी, जानें Main परीक्षा की संभावित तिथि और आवेदन प्रक्रिया

    July 3, 2026

    झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी, इन चीजों पर रहा फोकस

    July 2, 2026

    झारखंड के इस शहर में अलर्ट! जमीन के अंदर छिपे जहरीले सांप आए बाहर

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»1 मार्च से होगा जालियांवाला बाग ट्रेन का परिचालन, रेलवे जीएम ने सांसद को बैठक में दिया जवाब
    झारखण्ड

    1 मार्च से होगा जालियांवाला बाग ट्रेन का परिचालन, रेलवे जीएम ने सांसद को बैठक में दिया जवाब

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 18, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन से जालियांवाला बाग ट्रेन का परिचालन 1 मार्च से नियमित रूप से होगा। यह जानकारी शुक्रवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अर्चना जोशी ने जेड आर यूसीसी की एक बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो के द्वारा रखे गए प्रश्न के जवाब के रूप में दिया। उल्लेखनीय है कि दक्षिण पूर्व रेलवे के जेड आर यूसीसी की 102 वीं बैठक कोलकाता के विवांता होटल में संपन्न हुई। जिसमें सांसद ने अपने लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न एजेंडा पर अपनी बात रखी। बैठक के शुरुआत में ही उन्होंने जालियांवाला बाग ट्रेन और जम्मू तवी एक्सप्रेस के पुनः परिचालन की बात उठाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट किया जाए कि जालियांवाला बाग ट्रेन का परिचालन नियमित रुप से किन कारणों से नहीं हो रहा है। प्रश्न के जवाब में महाप्रबंधक सुश्री जोशी ने कहा कि इसमें किसी तरह की कोई अड़चन नहीं है और 1 मार्च से इसका परिचालन पूर्व की भांति ही किया जाएगी। जबकि जम्मू तवी एक्सप्रेस के संबंध में बताया कि इसके पुनः परिचालन के लिए प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के पास भेजा गया है और जिसकी स्वीकृति मिलते ही पुनः शुरू किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सांसद ने टाटा यशवंतपुर का फेरा बढ़ाने, टाटा एलेप्पी एक्सप्रेस का परिचालन पुनः प्रारंभ करने, टाटा बक्सर ट्रेन के परिचालन के संबंध में कहा कि इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे स्वीकृति आनी बाकी है। बैठक में सांसद ने कोराना काल में लोकल ट्रेनों जिनका परिचालन बंद है, उसे पुनः आरम्भ करने की बात भी कही। इसके अलावा टाटा एलटीटी अंत्योदय एक्सप्रेस का पुनः  परिचालन, टाटा से काटपाड़ी होते हुए बेंगलुरु तक के लिए नया सुपरफास्ट ट्रेन सेवा, खड़गपुर से टाटा होते हुए जयपुर राजस्थान के लिए नई ट्रेन सेवा, टाटानगर से जयनगर भाया दरभंगा सीधी रेल सेवा, टाटा से भागलपुर रेल सेवा का नए समय सारणी से पुनः परिचालन का मामला भी उठाया। साथ ही उन्होंने टाटा-कांड्रा-नामकुम रेल लाइन की स्थिति, चांडिल- पटमदा-बांदवान से झाड़ग्राम रेल लाइन की स्थिति, चाकुलिया बहरागोड़ा बुढ़ामारा उड़ीसा तक रेल लाइन की स्थिति एवं टाटा से बदाम पहाड़ होते हुए उड़ीसा क्योंझर रेलवे लाइन का मामला भी उठाया। धालभूमगढ़ और घाटशिला के बीच बड़कोला में हॉल्ट का निर्माण, घाटशिला स्टेशन को आदर्श स्टेशन का दर्जा देने की मांग, इस्पात एक्सप्रेस एवं उत्कल एक्सप्रेस का राखामांइस में ठहराव के साथ ही हावड़ा हटिया इंटरसिटी एक्सप्रेस को टाटानगर होकर प्रतिदिन चलाने की मांग भी की। धालभूमगढ़ घाटशिला, गालूडीह और राखामाइंस में एंड टू एंड रोड ओवरब्रिज का निर्माण भी करने की बात उठाई। बैठक के अंत में दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने सभी मामलों पर यथाशीघ्र कार्रवाई करने और बहुत से मामले जो रेलवे बोर्ड के स्तर पर होने वाली है, उससे संबंधित प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को प्रेषित करने की बात कही। जिसके बाद सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि आज की बैठक काफी महत्वपूर्ण थी। क्योंकि कोरोना काल के बाद पहली बार यह बैठक हो रही है और जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए हैं। जिसका लाभ यात्रियों को यथाशीघ्र मिलेगा। बैठक में जोनल स्तर के सभी रेल पदाधिकारी, कई सांसद, विधायक एवं सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, दिनेश साव भी मौजूद थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    JPSC 2025: Prelims रिजल्ट जारी, जानें Main परीक्षा की संभावित तिथि और आवेदन प्रक्रिया

    July 3, 2026

    झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी, इन चीजों पर रहा फोकस

    July 2, 2026

    झारखंड के इस शहर में अलर्ट! जमीन के अंदर छिपे जहरीले सांप आए बाहर

    July 2, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JPSC 2025: Prelims रिजल्ट जारी, जानें Main परीक्षा की संभावित तिथि और आवेदन प्रक्रिया
    • झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी, इन चीजों पर रहा फोकस
    • झारखंड के इस शहर में अलर्ट! जमीन के अंदर छिपे जहरीले सांप आए बाहर
    • रांची में नए AIIMS की मांग, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र के सामने रखीं कई बड़ी मांगें
    • झारखंड में बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब फैक्ट्री सील, सुबोध राय समेत तीन लोग जेल भेजे गए
    • आज होगी हेमंत कैबिनेट की बड़ी बैठक: उद्योग, निवेश और रोजगार पर हो सकते हैं अहम फैसले
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.