Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»शहर के सात स्कूलों में बना कोविड टेस्ट सेंटर, शिक्षक और स्टूडेंट्स को संक्रमण का खतरा
    झारखण्ड

    शहर के सात स्कूलों में बना कोविड टेस्ट सेंटर, शिक्षक और स्टूडेंट्स को संक्रमण का खतरा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 16, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची  : शहर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. न केवल संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. बल्कि मौत के आंकड़े में भी हर दिन इजाफा ही हो रहा है. इस बीच अधिक से अधिक लोगों की जांच हो इसके लिए प्रशासन की ओर से शहर के विभिन्न हिस्सों में कैंप की शुरुआत की गयी है. शहर के सात ऐसे स्कूल हैं जहां कोविड टेस्ट सेंटर शुरू किये गए हैं. स्कूलों में शुरू किये गए कोविड टेस्ट सेंटर की वजह से वहां के शिक्षक और स्टूडेंट्स दोनों को संक्रमण का खतरा लग रहा है.

    स्कूल आ रहे बोर्ड स्टूडेंट्स

    स्कूलों में कक्षा आठवीं, नौवीं व 11वीं के क्लासेस तो बंद कर दी गयी है. पर 10 वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स और शिक्षक स्कूल पहुंच रहे हैं. बताते चलें कि जिला स्कूल, सेठ सीताराम स्कूल, गौरीदत्त मंडेलिया स्कूल, एसएस प्लस टू विद्यालय में करीब 50 शिक्षक व स्टूडेंट्स कोरोना पोजिटिव निकल चुके हैं. जिला प्रशासन की ओर से शहर के सात स्कूलों में कोरोना टेस्ट सेंटर बना दिया है. टेस्ट स्कूल कैंपस में ही हो रहा है. कोरोना के लक्षण वाले मरीज ही टेस्ट कराने पहुंच रहे हैं. ऐसे में शिक्षक व छात्र दोनों सहमे हुए हैं. लोगों की भीड़ होने की वजह से संक्रमण का डर बना रहता है.

    कल खुलेगा जिला स्कूल

    जिला स्कूल प्रबंधन ने कैंप को देखते हुए 12 अप्रैल से 16 अप्रैल तक स्कूल बंद कर दिया था. लेकिन अब कल से एक बार फिर स्कूल खुलने पर संक्रमण का खतरा बना रहेगा. आज गौरीदत्त मंडेलिया स्कूल में शिक्षक पहुंचे हैं. छात्रों की संख्या हालांकि कम है. पर संक्रमण का डर स्टूडेंट्स को है.

    इन स्कूलों को बनाया है कोरोना टेस्ट सेंटर :

    गौरीदत्त मंडेलिया स्कूल, रातू रोड
    हिंदी बालक मिडिल स्कूल पहाड़ी टोला
    राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय सीसीएल कालोनी कांके
    राजकीयककृत मध्य विद्यालय करमटोली
    सेठ सीताराम विजयवर्गीय उच्च विद्यालय डोरंडा
    राजकीयकृत मवि जगन्नाथपुर
    जिला स्कूल रांची

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026

    राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    • विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक
    • राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.