Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»लोहरदगा के सीआरपीएफ 158 बटालियन को नेशनल बेस्ट परिचालनिक अवार्ड से नवाजा गया
    झारखण्ड

    लोहरदगा के सीआरपीएफ 158 बटालियन को नेशनल बेस्ट परिचालनिक अवार्ड से नवाजा गया

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMarch 21, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    लोहरदगा: लोहरदगा लगभग एक दशक से उग्रवाद प्रभावित लोहरदगा जिले में तैनात सीआरपीएफ 158 बटालियन को उग्रवाद नियंत्रण अभियान व जन सरोकार से जुड़े उत्कृष्ट कार्यों के लिए भारत सरकार ने वर्ष 2022 की बेस्ट परिचालनिक बटालियन ट्रॉफी में द्वितीय स्थान से सम्मानित किया है। राष्ट्रीय स्तर पर सीआरपीएफ 158 बटालियन को उत्कृष्ट और बेहतरीन कार्य के लिए भारत सरकार द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किए जाने से इस कंपनी के अधिकारी और जवान गौरवान्वित हैं। पुरस्कृत होने के बाद 158 बटालियन में जोश और उत्साह का नया संचार हुआ है। उल्लेखनीय है कि ,वर्ष 2022 में घोर उग्रवाद प्रभावित लोहरदगा जिले में जिला पुलिस के साथ समन्वय बनाकर “डबल बुल” ऑपरेशन में भाग लिया था। डबल बुल नामक उग्रवाद उन्मूलन अभियान में उग्रवादियों के विरुद्ध सुरक्षाबलों को अप्रत्याशित सफलता मिली थी।गत 8  से 25 फरवरी तक लगातार दिन रात लगातार चला इस संयुक्त अभियान में एक हार्डकोर इनामी माओवादी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। जबकि आठ हार्डकोर माओवादी उग्रवादियों को मौके से खदेड़ कर गिरफ्तार किया गया था। अभियान के दौरान कई नक्सली बंकर ध्वस्त किया गया। भारी मात्रा में नक्सलियों द्वारा छुपाए गए हथियार, आईडी, विस्फोटक, गोला बारूद और कारतूस बरामद किया गया। डबल बुल अभियान में इस क्षेत्र में सक्रिय माओवादियों को लगभग समाप्त करने के कगार में ला दिया।गत दिसंबर माह में चलाए गए संयुक्त अभियान में 5 लाख के इनामी सब जोनल कमांडर चंद्रभान पाहन को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। जबकि माओवादी सब जोनल कमांडर व पांच लाख का इनामी नक्सली गोविंद बृजिया को मौके पर दबोचा गया। इसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में अवैध आधुनिक हथियार, गोला बारूद, आईएडी व कारतूस जप्त किया गया। सीआरपीएफ 158 कंपनी लोहरदगा के कमांडेंट राहुल कुमार ने इस संदर्भ में बताया कि, नेशनल स्तर पर ऑपरेशनल अवार्ड मिलने से पूरी कंपनी गौरवान्वित है। कहा कि इस शानदार सफलता के लिए उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार समेत पुलिस प्रशासन की पूरी टीम के प्रति सीआरपीएफ 158 बटालियन आभार व्यक्त करता है। कमांडेंट राहुल कुमार ने कहा कि नक्सल ऑपरेशन के अतिरिक्त जन सरोकार से जुड़े कार्यों में भी सीआरपीएफ 158 बटालियन की गहरी दिलचस्पी है। इसके तहत लोहरदगा जिले में लगभग 5 हजार पौधे लगाए गए हैं। मेडिकल कैंप का आयोजन कर गरीब और जरूरतमंद ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ देने का प्रयास किया गया। आदिवासी बहुल गांव में बड़ी संख्या में लोगों को जरूरत के सामान सीआरपीएफ द्वारा बांटे गए। आम जनों से मैत्री संबंध स्थापित कर शांति बहाल कराया गया। जिससे स्थानीय विकास को प्रत्यक्ष गति मिली। जनजातीय आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत सीआरपीएफ ने स्थानीय 240 युवाओं को विभिन्न राज्यों के परिभ्रमण में भेजा है ।कहा स्थानीय पुलिस के साथ सीआरपीएफ 158 बटालियन समन्वय स्थापित कर शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए लगातार समर्पित होकर काम कर रहा है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें
    • झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच
    • जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.