Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026

    रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत

    April 28, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»लूट और मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा , दो गिरफ्तार
    झारखण्ड

    लूट और मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा , दो गिरफ्तार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 16, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    कोडरमा । कोडरमा में एक 11 फरवरी को हुए हाईवे लूट और मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर लिया है और इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटी गई पिकअप वैन, स्कूटी और हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू पत्थर और एयरगन को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

    11 फरवरी को कोडरमा के चंदवारा थाना क्षेत्र के जवाहर घाटी में एनएच 31 के किनारे खून से लथपथ एक शव बरामद किया गया था। शव की पहचान डोमचांच के रहने वाले पिकअप चालक सोनू पंडित के रूप में की गई थी। पुलिस के मुताबिक सोनू के पिकअप वैन को लूटने की नियत से इन दोनों आरोपियों ने उसे तिलैया थाना क्षेत्र से बुक किया और बरही की ओर चलने को कहा। इसी बीच जवाहर घाटी के पास सड़क के किनारे दोनों अपराधी शराब पीने के बहाने पिकअप वैन को रोका और उसके चालक सोनू पंडित पर हमला कर दिया।

    इस हमले में घायल अवस्था में सोनू पंडित ने भागने का प्रयास किया तो दोनों आरोपियो ने उस पर बड़े से पत्थर से हमला किया, जिसमें उसकी मौत हो गई। सोनू पंडित की हत्या करने के बाद यह दोनों आरोपी पिकअप वैन को लेकर बोकारो के चंदनक्यारी चले गए, जहां से पुलिस ने पिकअप वैन समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोडरमा ले आई है। कोडरमा एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पिकअप वैन को लूटने के उद्देश्य सोनू पंडित की हत्या को अंजाम दिया गया और पकड़े गए आरोपी पुराने गाड़ी के काम करते थे और लूटी गई पिकअप वैन को इन दोनों के द्वारा बेचने का इरादा था।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत

    April 28, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश

    April 28, 2026

    31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश
    • रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश
    • 31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश
    • रांची पाइपलाइन हादसा: चिरौंदी पेट्रोल पंप के पास मिट्टी धंसने से युवक की मौत, कंपनी पर लापरवाही का आरोप
    • रांची में सुबह-सुबह झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.