Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रामनवमी के मद्देनजर झारखंड में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर, अफवाह फैलानेवालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
    झारखण्ड

    रामनवमी के मद्देनजर झारखंड में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर, अफवाह फैलानेवालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMarch 21, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची:  रामनवमी के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं। राजधानी रांची समेत राज्य के 24 जिलों में 6790 अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जानी है। सुरक्षा बल में सशस्त्र बल और लाठी बल के फोर्स शामिल है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है। 27 मार्च तक सुरक्षा बल को प्रतिनियुक्त कर दिया जायेगा। पुलिस बल को हथियार, गोली, लाठी, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर एवं लाइट किट दिया जायेगा। पूरी तरह उपकरण से लैश होकर सुरक्षा बल के जवान तैनात होंगे।

    अतिरिक्त तैनाती में जैप की 10 कंपनियों, आईआरबी की तीन कंपनी, 16 ईको, रैप की 6 कंपनियां शामिल हैं। हर साल रामनवमी के मौके पर राज्य के जिलो में शोभायात्रा और जुलूस के मद्देनजर सुरक्षा बल की तैनाती होती है। सांप्रदायिक तनाव और इस तरह की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। सुरक्षा बल इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे कि किसी इलाके में तनाव या हिंसा की स्थिति ना हो।

    रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, कोडरमा और चतरा में रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की जानी है। रांची, जमशेदपुर, पलामू और दुमका में विशेष तौर पर फोकस किया जा रहा है। इन जगहों पर विशेष सुरक्षा बल की तैनाती की जानी है।

    राजधानी रांची में बीडीडीएस की एक टीम तैनात रहेगी। सबसे अधिक हजारीबाग में 1660 जवान, रांची 1155 जवान और गिरीडीह में 500 जवानों की तैनाती की गई है.झारखंड में रामनवमी को लेकर ज्यादा सतर्कता बरती जाती है। यह सबसे ज्यादा संवेदनशील इलाका है। इस इलाके में डीजे पर लगी रोक और कुछ इलाको में धारा 144 लागू करने के निर्देश का भी पूरजोर विरोध हो रहा है। विधानसभा में इसे लेकर बवाल मचा है। स्थानीय लोग विरोध करते हुए अनशन पर बैठे हैं।

    रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा एडीएम लॉ एंड ऑर्डर को रामनवमी को ध्यान में रखते हुए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का निदेश दिया गया। जिसमें प्रमुख संचालन समिति एवं पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी जुड़े रहेंगे ताकि अति आवश्यक मामलों की जानकारी त्वरित रूप से मिल सके। साथ ही इसमें सोशल मीडिया में आपत्तिजनक, गलत पोस्ट, नशा करनेवालों आदि के बारे में सूचना शेयर हो सके।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें
    • झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच
    • जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.