Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में खनिज खोज में AI की एंट्री, सैटेलाइट डेटा से चिन्हित होंगे संभावित क्षेत्र

    August 29, 2026

    आज से 3 दिन झारखंड में आफत की बारिश, इन जिलों में वज्रपात का भी खतरा

    August 29, 2026

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इफको नैनो यूरिया संयंत्र की रखी आधारशिला कहा – देशभर में तहसील स्तर पर 2 हजार से 5 हजार मीट्रिक क्षमता भंडारण के गोदाम बनाए जाएंगे
    झारखण्ड

    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इफको नैनो यूरिया संयंत्र की रखी आधारशिला कहा – देशभर में तहसील स्तर पर 2 हजार से 5 हजार मीट्रिक क्षमता भंडारण के गोदाम बनाए जाएंगे

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 4, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    देवघर । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को देवघर जसीडीह औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इफको नैनो यूरिया संयंत्र की आधारशिला रखी।
    इस दौरान शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए श्री शाह  ने कहा कि इससे न केवल झारखंड बल्कि पड़ोसी राज्यों को भी लाभ होगा। किसानों को नैनो तरल यूरिया के फायदे बताते हुए उन्होंने कहा कि यह कई मायनों में रासायनिक खाद से बेहतर है। रासायनिक खाद से जहां जमीन पत्थर की तरह हो जाती है वहीं नैनो तरल यूरिया धरती माता के संरक्षण के लिए भी बेहतर है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह गर्व और गौरव की बात है कि इफको ने पहली बार तरल यूरिया बनाया है।

    इस दौरान सहकारिता क्षेत्र की चर्चा करते हुए श्री शाह ने कहा कि इस क्षेत्र को दमदार बनाने के लिए केंद्र सरकार सतत प्रयत्नशील है। इस बार के बजट में भी सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि  नई सहकारी समितियों को अब 15 फीसदी कम कारपोरेट कर की दर का लाभ मिलेगा। देशभर में तहसील स्तर पर 2 हजार से 5 हजार क्षमता भंडारण के गोदाम बनाए जाएंगे।

    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पैक्स को और अधिक जनोपयोगी बनाने पर बल देते हुए कहा कि इन्हें कम्यूनिटी सेंटर के रुप में विकसित किया जा रहा हे जहां पर नागरिकों को कई सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। पांच साल में दो लाख मल्टी डायमेंशन पैक्स का पंजीकरण होगा। श्री शाह ने इससे पहले देवघर बाबाधाम में पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की तथा देश और राज्य के विकास की मंगल कामना की ।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में खनिज खोज में AI की एंट्री, सैटेलाइट डेटा से चिन्हित होंगे संभावित क्षेत्र

    August 29, 2026

    आज से 3 दिन झारखंड में आफत की बारिश, इन जिलों में वज्रपात का भी खतरा

    August 29, 2026

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में खनिज खोज में AI की एंट्री, सैटेलाइट डेटा से चिन्हित होंगे संभावित क्षेत्र
    • आज से 3 दिन झारखंड में आफत की बारिश, इन जिलों में वज्रपात का भी खतरा
    • रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें
    • झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच
    • जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.