Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव

    May 7, 2026

    हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी

    May 7, 2026

    गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर झामुमो का विरोध, आज राज्यव्यापी प्रदर्शन

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»साहिबगंज में मोबाइल चोरी के आरोपी को भीड़ ने अर्धनग्न कर बेहोश होने तक पीटा; अस्पताल में भर्ती
    झारखण्ड

    साहिबगंज में मोबाइल चोरी के आरोपी को भीड़ ने अर्धनग्न कर बेहोश होने तक पीटा; अस्पताल में भर्ती

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 25, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड के साहिबगंज में चोरी के आरोप में एक युवक की बुरी तरह पिटाई की गई। लोगों ने बांस की बल्ली से लटकाकर युवक को अर्धनग्न कर बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायल अवस्था में युवक को ग्रामीणों से मुक्त कराकर अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    मोबाइल और पर्स चोरी के आरोप में पिटाई

    घटना राधानगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी प्राणपुर के नुरुद्दीन टोला की है। आरोप है कि ग्रामीणों ने रविवार रात युवक को पकड़ लिया। सोमवार की सुबह इसको जमकर पीटा गया। युवक पर आरोप है कि वह इलाके के अफजल आलम के घर से मोबाइल व पर्स चोरी कर भाग रहा था। इसी बीच रमजान में सेहरी के लिए उठी महिला ने कथित चोर को भागते हुए देख लिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जग गए। युवक का पीछा कर दबोच लिया। पकड़े गया युवक पड़ोस के गांव का रहने वाला है। ग्रामीणों ने पहले युवक को अर्धनग्न किया। इसके बाद रस्सी के सहारे बांस की बल्ली में लटकाकर बेरहमी से पीटा गया।

    ग्रामीणों का दावा है कि युवक के पास से चोरी का मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद मामले की सूचना पुलिस को मिली। राधा नगर थाना के ASI मनोज कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। युवक को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कर राधा नगर थाना लाया गया है। थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल ने बताया कि ग्रामीणों ने युवक को पुलिस को सौंपा। इस मामले में ग्रामीणों ने थाना में चोरी की लिखित शिकायत भी की है। मामले की जांच कर शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी

    May 7, 2026

    गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर झामुमो का विरोध, आज राज्यव्यापी प्रदर्शन

    May 7, 2026

    प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा

    May 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव
    • हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी
    • गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर झामुमो का विरोध, आज राज्यव्यापी प्रदर्शन
    • प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा
    • शादी से लौट रही कार तालाब में गिरी, दो युवकों की दर्दनाक मौत
    • झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.