Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026

    रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में

    June 30, 2026

    जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»सदर अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए लगेगा पीएसए प्लांट
    झारखण्ड

    सदर अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए लगेगा पीएसए प्लांट

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 9, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: जिला प्रशासन द्वारा सदर अस्पताल स्थित डिस्ट्रिक्ट कोविड हेल्थ सेंटर (डीसीएचसी) में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए जरूरी व्यवस्था की जा रही है। अब सदर अस्पताल में पीएसए प्लांट यानी प्रेशर स्विंग एडसोरप्शन प्लांट लगेगा। प्लांट लगाने के लिए डीडीसी विशाल सागर ने शनिवार को सदर अस्पताल में स्थल का निरीक्षण किया। मालूम हो कि पीएसए प्लांट लग जाने से ऑक्सीजन की उपलब्धता और भी सुलभ हो जाएगी।

    प्लांट एटमॉस्फियरिक एयर को ऑक्सीजन में बदलने का काम करेगा। डीडीसी ने सदर अस्पताल में नए मेनिफोल्ड का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मेनिफोल्ड सुचारू रूप से कार्य कर रहा है। अस्पताल में परिजनों को खाना मुहैया कराएगी जेसीआई : सदर अस्पताल में मरीजों के परिजन को खाना मुहैया हो सके इसलिए गरिमा सिंह ने सामाजिक संस्थाओं के साथ टाईअप किया है। जेसीआई मरीजों और परिजनों को खाना मुहैया कराएगी। प्रशासन के सहयोग से इसका संचालन अभिषेक मोदी, जेसी मुकुंद झुंझुनवाला और राहुल टिबड़ेवाल कर रहे हैं।

    अस्पताल को मिले 25 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी

    सदर अस्पताल में मरीजों के लिए सिलेंडर की मारामारी को कम करने के लिए 10 लीटर के 25 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए गए हैं। 10 लीटर के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एक मरीज के लिए पर्याप्त हैं। ऐसे में अब 25 मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर से छुटकारा मिलेगा। सदर अस्पताल की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी गरिमा सिंह ने बताया कि सदर अस्पताल में पहले से भी करीब 25 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध थे। बताते चले कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर रूम एयर को ऑक्सीजन में कन्वर्ट कर मरीज को सप्लाई करने का काम करता है। बगैर सिलेंडर भी इससे मरीज को अॉक्सीजन की पूर्ति की जा सकती है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026

    रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में

    June 30, 2026

    जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

    June 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
    • रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में
    • जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
    • भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान
    • Dhanbad News: निरसा में पीजी लॉज में चल रहा था कथित देह व्यापार, पुलिस पहुंचते ही युवक-युवतियां फरार
    • देवघर में डबल मर्डर से सनसनी: चार साल पहले पति की हत्या, अब मां-बेटे का गला रेतकर कत्ल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.