Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उच्च शिक्षा में झारखंड की बेटियां आगे, देश के टॉप-10 राज्यों में शामिल; छात्रों से ज्यादा छात्राओं का नामांकन

    September 1, 2026

    नेतरहाट की नाशपाती अब पहुंच रही बड़े बाजारों तक, किसानों को मिल रहा बेहतर दाम का अवसर

    September 1, 2026

    झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»व्यापारी के घर से नगद 50 लाख समेत डेढ़ करोड़ के गहनों की हुई चोरी, घर बंद कर 10 दिनों से सिंगापुर गए थे परिवार के सदस्य, पुलिस जांच में जुटी
    झारखण्ड

    व्यापारी के घर से नगद 50 लाख समेत डेढ़ करोड़ के गहनों की हुई चोरी, घर बंद कर 10 दिनों से सिंगापुर गए थे परिवार के सदस्य, पुलिस जांच में जुटी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadOctober 9, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जमशेदपुर: साकची थाना अंतर्गत राजेंद्रनगर में बंद घर से नगद समेत डेढ़ करोड़ के गहनों की चोरी करने का एक सनसनीखेज मामला रविवार को सामने आया है। घटना व्यापारी अजय मोदी के घर में घटी है। घटना के दौरान वे परिवार के साथ 10 दिनों पूर्व सिंगापुर घुमने के लिए गए थे और रविवार की सुबह ही परिजनों के साथ शहर स्थित घर लोटे हैं। वहीं लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। जिससे उन्हें अंदाजा हो गया कि घर में चोरी हुई है। जिसके बाद उन्होने घटना की जानकारी थाने में जाकर दी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच की। मामले में व्यापारी अजय मोदी ने बताया कि वे 29 सितंबर अपने परिवार के सदस्यों के साथ सिंगापुर और वृंदावन घुमने के लिए निकले थे। जहां से रविवार की सुबह वे जब घर लौटे तो देखा कि घर में चोरी हो गई है। इस दौरान बाथरूम के पिछले हिस्से पर नजर पड़ी तो पता चला चोर इसी रास्ते से घर के अंदर घुसे थे। घटना में नकद 50 लाख रुपये समेत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के गहने चोरों के हाथ लगे हैं। उन्होंने बताया कि घर के पहले तल्ले में उनके चाचा रहते हैं। मगर घटना की जानकारी उन्हें भी नहीं मिली। वहीं रविवार को जब वे घर लौटे तो घटना की जानकारी मिलते ही सबसे पहले चाचा के पास गए। मगर चाचा ने चोरी की जानकारी होने की बात से इनकार कर दिया। भुक्तभोगी अजय मोदी ने बताया कि उनके मकान में बहरागोड़ा का रसोइया साथ में रहता था। 29 सितंबर घर से वे दोपहर 2.30 बजे ताला बंद कर निकले थे। साथ ही रसोइया को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वापस लौटने पर घर में आना। उन्हें आशंका है कि घटना को रसोइया की मदद से ही अंजाम दिया गया है। चोरों ने मकान के सभी पांच कमरे की तलाशी ली है। जिसके बाद सिर्फ नकदी और जेवर पर ही अपना हाथ साफ किया है। चोरी हुए गहनों में हीरे, सोने और चांदी के गहने शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    उच्च शिक्षा में झारखंड की बेटियां आगे, देश के टॉप-10 राज्यों में शामिल; छात्रों से ज्यादा छात्राओं का नामांकन

    September 1, 2026

    नेतरहाट की नाशपाती अब पहुंच रही बड़े बाजारों तक, किसानों को मिल रहा बेहतर दाम का अवसर

    September 1, 2026

    झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    September 1, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • उच्च शिक्षा में झारखंड की बेटियां आगे, देश के टॉप-10 राज्यों में शामिल; छात्रों से ज्यादा छात्राओं का नामांकन
    • नेतरहाट की नाशपाती अब पहुंच रही बड़े बाजारों तक, किसानों को मिल रहा बेहतर दाम का अवसर
    • झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
    • धनबाद के बालूगद्दा में धंसी जमीन, बना बड़ा गोफ, जहरीली गैस के रिसाव का दावा
    • झारखंड के गिरडीह में 31 क्विंटल चना दाल खराब, जांच के आदेश
    • सोन नदी के जल बंटवारे पर बिहार- झारखंड सहमत! सम्राट-सोरेन कर सकते हैं हस्ताक्षर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.