Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा

    June 29, 2026

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»विधायक के भतीजे ने एएसआइ का कालर पकड़ा, पुलिस ने जमकर पीटा
    झारखण्ड

    विधायक के भतीजे ने एएसआइ का कालर पकड़ा, पुलिस ने जमकर पीटा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 23, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गुमला के रायडीह में विधायक भूषण तिर्की के भतीजा रिचर्ड तिर्की ने सोमवार शाम धौंस जमाते हुए एएसआइ फागु राम उरांव के साथ धक्का-मुक्की की। उसने एएसआइ का कालर भी पकड़ा। इस क्रम में पुलिस कर्मियों ने रिचर्ड तिर्की को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसकी जमकर पिटाई भी की गई। थाना में पीआर बांड लिखाने क बाद उसे छोड़ा गया।

    पुलिस के अनुसार नेशनल हाईवे 43 भलमंडा के पास अपराह्न करीब साढ़े चार बजे एक ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इससे नेशनल हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। इसी क्रम में भरनो थाना में पदस्थापित एएसआइ फागु राम उरांव किसी आवश्यक कार्य के लिए रायडीह थाना जा रहे थे। वाहनों की लंबी कतार होने के कारण सहयोग करने के इरादे से फागु राम उरांव भी यातायात व्यवस्था को सुचारू करने में लगे थे। गुमला की ओर से आ रही एक आल्टो कार जाम से निकलने की कोशिश कर रही थी।

    उसे रोकने पर कार में बैठा रिचर्ड तिर्की अपनी कार से उतर कर अपने विधायक चाचा का धौंस जमाते हुए एएसआइ फागु राम से उलझ गया। उस वक्त फागु राम सिविल ड्रेस में थे। सिविल ड्रेस में होने के कारण रिचर्ड एएसआइ को पहचान नहीं सका और उनके साथ धक्का मुक्की करते हुए उनका कालर पकड़ लिया। यह देख रायडीह थाना प्रभारी नीतीश कुमार व पुलिस बल ने रिचर्ड की धुनाई कर दी और उसे पकड़कर थाना ले गए।

    रिचर्ड को पुलिस द्वारा पकड़े जाने की खबर समर्थकों तक पहुंची तो थाने की फोन की घंटियां बजनी शुरू हो गई। फिर पीआर बांड लिखाकर रिचर्ड को थाना से छोड़ दिया गया। एएसआइ फागु राम उरांव ने रायडीह थाना में धक्का मुक्की व गाली गलौज करने का आरोप रिचर्ड पर लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

    रायडीह थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि एएसआइ फागु राम से रिचर्ड तिर्की ने धक्का मुक्की करते हुए उनका कालर पकड़ लिया था। फागु ने लिखित शिकायत की है। रिचर्ड को पीआर बांड लिखाकर छोड़ा गया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026

    झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड

    June 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा
    • मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत
    • कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर
    • झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड
    • ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय
    • 30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.